97d3f902 3acd 4834 9322 04531b4f7bb4

हाजरा मोड़ पर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन कि पश्चिम बंगाल इकाई की नुक्कड़ सभा आयोजित

धर्मवीर सिंह, कोलकाता । मंगलवार को कोलकाता के हाजरा मोड़ पर ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स कंफेडरेशन कि पश्चिम बंगाल इकाई द्वारा नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया। इसमें भारी संख्या में सरकारी बैंक के कर्मचारी और आम नागरिक इकट्ठा होकर केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। उनका कहना था की बैंकों को प्राइवेट करना यह ठीक नहीं है यह आम जनजीवन को काफी ज्यादा नुकसान पहुंचा सकता है।

इनका कहना था कि सरकारी बैंकों को निजीकरण होने से जल्द से जल्द बचाया जाए क्योंकि इससे केवल महंगाई बढ़ेगी। अन्य सेक्टरों का भी धीरे-धीरे निजीकरण कर दिया जा रहा है और महंगाई चरम सीमा पर हैं यदि बैंकों को निजीकरण किया गया तो आम जनजीवन को काफी ज्यादा परेशानी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen + twelve =