खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले की स्वास्थ्य सेवा को और एक कदम आगे ले जाने के लिए जिला प्रशासन के प्रयास से मेदिनीपुर नगरपालिका को एक अत्याधुनिक भ्रमणकारी चिकित्सा केंद्र का एंबुलेंस प्राप्त हुआ।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि साधारण लोगों के द्वार पर त्वरित एवं उन्नत चिकित्सा पहुँचाना ही इस सेवा का मुख्य लक्ष्य है। आनुष्ठानिक रूप से इस अत्याधुनिक एंबुलेंस का शुभ उद्घाटन किया पश्चिम मेदिनीपुर के जिलाधिकारी विजिन कृष्णा ने।
उद्घाटन समारोह में उन्होंने कहा कि इस भ्रमणकारी चिकित्सा केंद्र के माध्यम से मेदिनीपुर निगम क्षेत्र के स्थानीय एवं असहाय लोग और भी सरलता से प्राथमिक चिकित्सा एवं आपात स्वास्थ्य सेवा प्राप्त करेंगे।

जिला प्रशासन सूत्रों से ज्ञात हुआ है कि आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से सुसज्जित इस एंबुलेंस नियमित रूप से विभिन्न वार्डों में घूमकर साधारण लोगों की स्वास्थ्य जाँच एवं प्राथमिक चिकित्सा सेवा प्रदान करेगा। इसके फलस्वरूप शहर एवं शहरतलीय लोगों की चिकित्सा संबंधी पीड़ा काफी कम होगी, ऐसी आशा की जा रही है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



