20250621

शतक के साथ दौरे की शुरुआत करना यादगार क्षण: जायसवाल

लीड्स : भारत के युवा सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने इंग्लैंड में अपने पहले टेस्ट शतक को भारतीय क्रिकेट में एक नए युग का हिस्सा बताया और हेडिंग्ले में यादगार प्रदर्शन के लिए गौतम गंभीर के नेतृत्व में टीम के माहौल, नेतृत्व और तैयारी को श्रेय दिया।

हेडिंग्ले में पहले टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड में पदार्पण शतक लगाने वाले जायसवाल ने कहा कि इस तरह से दौरे की शुरुआत करना एक विशेष क्षण था। उन्होने कप्तान शुभमन गिल के साथ सौहार्द की प्रशंसा की, जिन्होंने भी शतक बनाया।

  • गिल और जायसवाल के शतक से भारत ने बनाई पकड़

यशस्वी जायसवाल (101) और कप्तान शुभमन गिल (नाबाद 127) रनों की शतकीय पारियों की बदौलत भारत ने पांच मैचों की शृखंला के पहले टेस्ट मैच के पहले दिन शुक्रवार को स्टंप तक तीन विकेट पर 359 रन बनाकर मैच पर अपनी मजबूत पकड़ बना ली है।

इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने टॉस जीतकर भारत को बल्लेबाजी का न्यौता दिया। बल्लेबाजी करने उतरी यशस्वी जायसवाल और के एल राहुल की सलामी जोड़ी ने अच्छी शुरुआत करते हुए पहले विकेट के लिए 91 रन जोड़े।

भारत का पहला विकेट के एल राहुल (42) के रूप में गिरा।

उन्हें ब्राइडन कार्स ने जो रूट के हाथों कैच आउट कराया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये साई सुदर्शन बिना खाते खोले बेन स्टोक्स का शिकार बने और भारत काे दूसरा झटका लगा।

यह भी पढ़ें:  दुर्गापूजा को लेकर महालया के बाद से 10 दिनों तक पूरे गांव में नहीं बनता मांसाहारी भोजन

भोजनकाल तक भारत ने दो विकेट पर 92 रन बना लिये थे। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान शुभमन गिल ने यशस्वी जायसवाल के साथ पारी को संभाला। दोनों बल्लेबाजों के बीच तीसरे विकेट के लिये 129 रनों की साझेदारी हुई।

54वें ओवर में बेन स्टोक्स ने यशस्वी जायसवाल को बोल्ड कर इंग्लैंड को बड़ी सफलता दिलाई। यशस्वी जायसवाल ने अपनी 101 रनों की शतकीय पारी में 159 गेंदों का सामना किया और 16 चौके और एक छक्का लगाया।

दिन का खेल समाप्त होने के समय भारत ने तीन विकेट पर 359 रन बना लिये और शुभमन गिल (नाबाद 127) और ऋषभ पंत (नाबाद 65) रन बनाकर खेल रहे है। दोनों बल्लेबाजों के बीच अब तक 138 रनों की अविजित साझेदारी हो चुकी है।

इंग्लैंड की ओर से बेन स्टोक्स ने दो विकेट लिये। ब्राइडन कार्स ने एक बल्लेबाज को आउट किया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी और पुलिस पर जमकर शुभेंदु अधिकारी ने निकाली भड़ास

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  आस्ट्रेलिया ओपन || यूक्रेन की डायना यास्त्रेम्स्का सेमीफाइनल में पहुंची
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *