Images (8)

स्टार गेंदबाज सिराज ने की आकाशदीप की तारीफ, कही ये बात

  • आकाशदीप घोड़े की तरह है: सिराज

बर्मिंघम : इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में छह विकेट लेने वाले भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इसका श्रेय साथी तेज गेंदबाज आकाशदीप को दिया और बंगाल के इस तेज गेंदबाज को घोड़े की संज्ञा देते हुए कहा कि वह केवल मौके का इंतजार कर रहा था।

सिराज ने 70 रन देकर छह विकेट जबकि आकाशदीप ने 88 रन देकर चार विकेट लिए।

इन दोनों ने एक दूसरे का अच्छी तरह से साथ दिया जिससे भारत ने इंग्लैंड को 407 रन पर आउट करके पहली पारी में 180 रन की मजबूत बढ़त हासिल की। भारत ने अपनी पहली पारी में 587 रन बनाए थे।

सिराज ने बीसीसीआई.टीवी से कहा, ‘‘आकाशदीप घोड़े की तरह है। वह मौके का इंतजार कर रहा था और जब उसे मौका मिला तो उसने दिखा दिया कि वह कितना बेताब था। ईमानदारी से कहूं तो मुझे उसके साथ गेंदबाजी करने में काफी मजा आया।’’

यह भी पढ़ें:  विदेशी जमीन पर हिटमैन ने जड़ा पहला शतक, भारत की मजबूत वापसी

उन्होंने कहा, ‘‘मुझे जब जिम्मेदारी दी जाती है तो मैं खुश रहता हूं। मेरा एकमात्र लक्ष्य अपनी तरफ से रन नहीं देना था। मैंने हरसंभव नियंत्रण के साथ गेंदबाजी करने और बल्लेबाजों को दबाव में रखने की कोशिश की।’’

जसप्रीत बुमराह को विश्राम दिए जाने के कारण अंतिम एकादश में जगह बनाने वाले आकाशदीप ने भी सिराज को श्रेय दिया और कहा कि उन्हें उनके साथ नई गेंद साझा करने में बहुत मजा आया।

आकाशदीप ने कहा, ‘‘पहली नई गेंद से मुझे दो विकेट मिले लेकिन मियां (सिराज) ने बड़ी भूमिका निभाई। उन्होंने एक छोर से दबाव बनाए रखा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सिराज ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। हमने नई गेंद के साथ गेंदबाजी करके एक दूसरे का अच्छा साथ दिया। इसमें बड़ा मजा आया। जिस तरह से हमने दूसरी नई गेंद के साथ वापसी की वह विशेष था।‘‘ आकाशदीप पहली बार पांच विकेट लेने से चूक गए लेकिन उन्हें इसका कोई अफसोस नहीं है।

उन्होंने कहा, ‘‘पांच विकेट लेने का भविष्य में भी मौका मिलेगा। मैं कभी इन चीजों के बारे में नहीं सोचता।’’

यह भी पढ़ें:  मेरी नजर में हम इंग्लैंड के खिलाफ श्रृंखला 2-1 से जीते : रोहित

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  अखिल और अनीश को स्वर्ण, भारत ने पोलिश ग्रां प्री में छह पदक जीते
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *