Priyanka

‘द ब्लफ’ में प्रियंका चोपड़ा का अभिनय देख हैरान हुए एसएस राजामौली

मुंबई, 2 मार्च 2026: देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा अब ग्लोबल आइकन बन चुकी हैं। हॉलीवुड से बॉलीवुड तक अपनी एक्टिंग से सबको मंत्रमुग्ध कर रही हैं। 26 फरवरी को रिलीज हुई उनकी हॉलीवुड फिल्म ‘द ब्लफ’ को ग्लोबली शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है।

इसी बीच साउथ के दिग्गज निर्देशक एसएस राजामौली भी प्रियंका के अभिनय से हैरान हैं और तारीफों के पुल बांध रहे हैं।

राजामौली ने क्या कहा?

राजामौली ने फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया: “प्रियंका चोपड़ा उन चुनिंदा अभिनेत्रियों में से एक हैं जो एक पल में बेहद संवेदनशील और अगले ही पल बेहद मजबूत नज़र आ सकती हैं। ‘द ब्लफ’ उनकी प्रतिभा का एक और प्रमाण है, जिसमें कई शानदार स्टंट भी शामिल हैं। मुझे फिल्म का माहौल और गति दोनों पसंद आए। पूरी टीम को बधाई।”

महेश बाबू ने भी की तारीफ

प्रियंका की ‘द ब्लफ’ की तारीफ साउथ सुपरस्टार महेश बाबू ने भी की थी। उन्होंने कहा कि फिल्म में प्रियंका ने अपने अभिनय से दर्शकों का दिल जीता है और उनका दमदार एवं प्रभावशाली प्रदर्शन तारीफ के काबिल है।

1300 करोड़ का बजट, 14 महीने से शूटिंग

एसएस राजामौली, महेश बाबू और प्रियंका चोपड़ा सिनेमा की सबसे बड़ी फिल्म ‘वाराणसी’ पर काम कर रहे हैं। फिल्म का बजट 1300 करोड़ रुपये है। प्रियंका ने हाल ही में खुलासा किया कि फिल्म की शूटिंग 14 महीने पहले से चल रही है और आने वाले 6 महीने तक और चलेगी।

यह भी पढ़ें:  चंडीगढ़ में ब्यूटी पेजेंट शो 'मिस नार्थ इंडिया 2024' समारोह संपन्न

खास बात यह है कि फिल्म को आईमैक्स तकनीक से शूट किया जा रहा है, जो पर्दे पर दर्शकों के अनुभव को और भी खास बनाएगी। फिल्म 2027 में रिलीज होगी। अभी तक इसका पोस्टर और मोशन पोस्टर जारी हो चुके हैं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 + 7 =