कोलकाता, 22 जुलाई 2025: आईटीसी का सनफीस्ट वाउज़र्स बॉलीवुड के किंग शाहरुख खान के साथ एक रोमांचक यात्रा पर निकलने के लिए उत्साहित है। सनफीस्ट वाउज़र्स अपने एकदम अलग, मल्टी-सेंसोरियल अनुभव के साथ क्रैकर सेगमेंट में धूम मचा रहा है – रिच, बोल्ड चीज़ी फ्लेवर से भरपूर, इस स्वादिष्ट ट्रीट में विशिष्ट 14-लेयर वाला क्रिस्पी टेक्सचर है, जो मंत्रमुग्ध करने वाले चीज़ और क्रंच के अनूठे मिश्रण का स्वाद दिलाता है। यह विशिष्ट स्वाद न सिर्फ उत्पाद को अलग बनाता है, बल्कि रोज़ाना की स्नैकिंग को आनंददायक पलों में बदल देता है।
शाहरुख खान के साथ, ब्रांड अपनी छवि को और बेहतर बनाने और स्नैक टाइम के लिए सब से पसंदीदा विकल्प के रूप में स्वयं को और मजबूती से स्थापित करने के लिए तैयार है। किंग खान का बेजोड़ करिश्मा और उनकी दर्शकों के साथ गहरी भावनात्मक सांझ ब्रांड के जीवंत व्यक्तित्व के साथ सहज रूप से मेल खाती है और भावना, आकर्षण तथा प्रसन्नता की एक दमदार झलक देती है, जिसकी बदौलत ग्राहकों के साथ जुड़ाव गहरा और स्मरणीय होता जाता है।
इस उपलब्धि को यादगार बनाने के लिए, सनफीस्ट वाउज़र्स शाहरुख खान के साथ एक रोमांचक टीवी विज्ञापन लॉन्च कर रहा है, जिसमें वह अपनी अनूठी शैली में इसके आनंद को जीवंत कर रहे हैं। ओगिल्वी द्वारा संकल्पित, टैगलाइन ‘इसके हर बाइट में है वाओ!’ इस गेम-चेंजिंग स्नैक का सार बताती है। इस अभियान को सभी डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म पर बड़े पैमाने पर चलाया जाएगा।
इस नवीनतम साझेदारी पर टिप्पणी करते हुए, आईटीसी लिमिटेड के बिस्कुट और केक क्लस्टर, फूड डिवीज़न के चीफ ऑपरेटिंग अफसर श्री अली हैरिस शेरे ने कहा, “सनफीस्ट वाउज़र्स सिर्फ़ एक क्रैकर से कहीं ज़्यादा है; यह एक ऐसा अनुभव है जो क्रिस्पी के साथ-साथ चीज़ी स्वाद का आनंद देता है। इस ‘वाओ’ फ़ैक्टर को दिखाने के लिए शाहरुख़ खान से बेहतर और कौन हो सकता है? सनफीस्ट वाउज़र्स एक मल्टी-टेक्सचरल आनंद देता है, जो उनके करिश्माई व्यक्तित्व के साथ पूरी तरह से मेल खाता है और इसी कारण यह साझेदारी और भी ख़ास हो जाती है।
“मैंने हमेशा माना है कि सभी जादुई पलों में एक ‘वाओ’ होता है। सनफीस्ट वाउज़र्स उस ‘वाओ’ पल के बारे में है – जो पिघले हुए चीज़ और क्रिस्पी लेयर के मिश्रण से आता है। यह किसी भी समय आनंद का स्पर्श जोड़ने के लिए एकदम सही स्नैक है। मैं सनफीस्ट वाउज़र्स के साथ इस सफर का हिस्सा बनकर रोमांचित हूं, और मुझे उम्मीद है कि हर कोई इस शानदार अनुभव का उतना ही आनंद लेगा जितना मैं लेता हूं,” शाहरुख खान ने कहा।
सनफीस्ट वाउज़र्स दो शानदार वैरिएंट – चीज़ क्रीम एनरोब्ड क्रैकर और लेमन क्रीम एनरोब्ड क्रैकर में उपलब्ध है। यह सभी सामान्य दुकानों, आधुनिक स्टोर्स और क्विक-डिलीवरी प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।
TVC अभियान का लिंक: https://www.youtube.com/watch?v=EEwSJzXZm28&feature=youtu.be
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

