सृजन जनकल्याण (बरेली) साहित्यिक सामाजिक संस्था ने की वृद्धों की सेवा

सृजन जनकल्याण (बरेली)। साहित्यिक सामाजिक संस्था के सदस्यों ने गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर काशी वृद्धाश्रम में जाकर वहाँ के निवासियों को वस्त्र, बिस्कुट तथा चाय समोसे आदि का वितरण किया।संस्था अध्यक्ष व संस्थापक निरुपमा अग्रवाल, संरक्षक विनय साग़र जायसवाल, महासचिव मोनिका अग्रवाल, नीता कपूर, चित्रा जौहरी, सुरेंद्र वीनू सिंहा, निर्भय सक्सेना की मौजूदगी में कार्यक्रम संपन्न हुआ। उक्त संस्था साहित्य तथा संस्कृति के उत्थान के साथ समाज सेवा में भी अग्रणी रही है। गरीब तथा मेधावी विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से सहयोग करना भी संस्था का उद्देश्य रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *