Spinny Logo withBG

स्पिनी ने एडीक्यू, टाइगर ग्लोबल, एवेनिर ग्रोथ और एरिना होल्डिंग्स के नेतृत्व में सीरीज़ ई राउण्ड में जुटाई 283 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि

मुम्बई : भारत में सैकण्ड हैण्ड कारों के रीटेलिंग प्लेटफॉर्म स्पिनी ने घोषणा की है कि इसने सीरीज़ ई फंडिंग राउण्ड में नए एवं मौजूदा निवेशकों से 283 मिलियन अमेरिकी डॉलर की राशि जुटाई है। इस राउण्ड का नेतृत्व आबू धाबी स्थित -एडीक्यू, टाइगर ग्लोबल और एवेनिर ग्रोथ के द्वारा किया गया। इनके अलावा इस राउण्ड में मौजूदा निवेशकों फिरोज़ देवान्स, एरिना होल्डिंग्स एवं थिंक इन्वेस्टमेन्ट्स ने भी हिस्सा लिया। नए राउण्ड में 250 मिलियन का प्राइमरी कैपिटल इन्फ्यूज़न, चुनिदां एंजल्स द्वारा तकरीबन 33 मिलियन की सैकण्डरी सेल तथा कुछ सीड स्टेज निवेशक शामिल हैं। इस अतिरिक्त फंडिंग के साथ स्पिनी द्वारा अब तक जुटाई गई कुल राशि 530 मिलियन अमेरिकी डॉलर के आंकड़े पर पहुंच गई है और इस राउण्ड के साथ स्पिनी का अवमूल्यन तकरीबन 1.8 बिलियन अमरिकी डॉलर हो गया है।

पिछले 12 महीनों के दौरान स्पिनी उद्योग जगत में पहली बार कई अनूठे फीचर्स लेकर आया है जैसे स्पिनी 360- इंटरैक्टिव इन्वेन्टरी व्यूइंग, अश्योर्ड बायबैक प्रोग्राम, टेन्योर बेस्ड फ्लेक्सिबल कार ओनरशिप, ऑनलाईन बुकिंग तथा उपभोक्ता के घर पर टेस्ट ड्राइव एवं डिलीवरी। सैलराईट बाय स्पिनी के माध्यम से यह प्लेटफॉर्म देश भर में उपभोक्ताओं को कार की खरीद-बिक्री को बेजोड़ अनुभव प्रदान करता है। वे घर बैठे पूरे भरोसे और पारदर्शिता के साथ कार खरीद सकते हैं। नई जुटाई गई पूंजी का उपयोग उपभोक्ताओं को बेहतर अनुभव प्रदान करने, टेकनोलॉजी को सशक्त बनाने, उत्पादों एवं टीम की क्षमता बढ़ाने के लिए किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:  गूगल का नए वियर ओएस पर रन करेगा फॉसिल्स का अगला स्मार्टवॉच

इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए नीरज सिंह, संस्थापक एवं सीईओ, स्पिनी ने कहा, ”स्पिनी में हमने उपभोक्ता उन्मुख दृष्टिकोण के साथ कारों की खरीद-बिक्री को भरोसेमंद बनाने तथा उपभोक्ताओं को विस्तृत एवं पर्सनलाइज़्ड अनुभव प्रदान करने का प्रयास किया है। आधुनिक टेक्नोलॉजी का उपयोग कर हम अपनी सेवाओं की गुणवत्ता और क्षमता को सशक्त बना रहे हैं। हमें खुशी है कि एडीक्यू इन्वेस्टमेन्ट्स जैसे नए पार्टनर्स हमारे साथ जुड़े हैं, साथ ही हम मौजूदा निवेशकों टाइगर ग्लोबल, एवेनिर ग्रोथ, एरिना होल्डिंग्स, एक्सेल पार्टनर्स, एलीवेशन कैपिटल, जनरल कैटालिस्ट, द फंडामेंटल पार्टनरशिप, ब्लूम वेंचर्स के प्रति आभारी हैं जिन्होंने हमारे दृष्टिकोण में भरोसा रखा और इस प्लेटफॉर्म का पैमाना बढ़ाने के लिए हमें पूरा सहयोग प्रदान किया है।”

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  क्रॉम्पटन ने इमेंसा लाइटिंग रेंज को लॉन्‍च करने के लिए अमेज़न इंडिया के साथ साझेदारी की
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  फार्मा सेक्टर में बड़ा दांव! 24 अगस्त को खुलेगा सिम्बायोटेक फार्मालैब का IPO
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × two =