Assembly

बंगाल विधानसभा में स्पीकर ने खारिज किया स्थगन प्रस्ताव

  • भाजपा विधायकों ने सदन से किया वॉकआउट

कोलकाता।  बंगाल विधानसभा से विपक्षी भाजपा विधायकों ने वॉकआउट किया। विधायकों ने कहा कि स्पीकर ने उनके पूजा के दौरान धार्मिक स्थलों पर हुए हमलों के विरोध में लाए गए स्थगन प्रस्ताव को पेश करने की अनुमति देने से मना कर दिया था। भाजपा विधायकों ने विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के साथ जब प्रस्ताव पेश करना चाहा, तो स्पीकर बिमान बंद्योपाध्याय ने याचिका खारिज कर दी।

स्पीकर ने कहा कि हमला और अत्याचारों से जुड़ा मामला पहले दिन ही सदन में चर्चा के लिए आया था। इस पर अलग से स्थगन प्रस्ताव की जरूरत नहीं है। इस पर 40 भाजपा विधायकों ने बंगाली में लिखी तख्तियां लिए सदन में फैसले का विरोध किया। तख्तियों पर लिखा था कि बंगाल में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा और कार्तिक पूजा पर धार्मिक स्थलों पर हमले किए गए। यह स्वीकार नहीं है। इस पर राज्य को कार्रवाई करनी चाहिए।

भाजपा के विधायकों ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भी इस्तीफे की मांग की। विधायकों ने कहा कि अगर वे लोगों की संपत्ति और जान और राज्य के हर नागरिक के धार्मिक अधिकारों की रक्षा नहीं कर सकतीं। विधायकों ने करीब 15 मिनट तक सदन में नारेबाजी की।

स्पीकर ने भाजपा विधायकों से कहा कि अगर आप ऐसा ही व्यवहार करते रहेंगे तो मैं आपको भविष्य में मुद्दों पर बात रखने की अनुमति नहीं दूंगा। मैंने हमेशा आपको जगह देने में विश्वास किया है और आपको भी ऐसा ही करना चाहिए। इसके बाद भाजपा विधायक सदन से बाहर चले गए।

यह भी पढ़ें:  आइये जानते हैं बजरंग बाण का पाठ करने के लाभ!

भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष ने कहा ककि हम स्थगन प्रस्ताव लाना चाहते थे। सभी को पता होना चाहिए कि दुर्गा पूजा और लक्ष्मी पूजा के दौरान मेटियाब्रुज, फलकटा और कार्तिक पूजा के दौरान बेलडांगा में पूजा पंडालों पर कैसे हमले हुए? यह स्थिति चिंताजनक है। यह पश्चिम बंगाल है, बांग्लादेश नहीं है। अध्यक्ष नहीं चाहते कि विपक्ष इस महत्वपूर्ण मुद्दे को उठाए। हमें वॉकआउट करना पड़ा क्योंकि हमारी आवाज दबाई जा रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

यह भी पढ़ें:  कलकत्ता हाईकोर्ट का आदेश: महुआ मोइत्रा को आवश्यक सुरक्षा मुहैया कराए पुलिस
Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
यह भी पढ़ें:  बंगाल के राज्यपाल बोस ने हिंसा प्रभावित कूच बिहार में हालात का लिया जायजा
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × four =