BGM vSPn

40 साल पुराना हिसाब बराबर! सुपर सब मेरिनो ने बेल्जियम को किया बाहर, स्पेन सेमीफाइनल में

स्पोर्ट्स डेस्क, कोलकाता | 11 जुलाई 2026: फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में स्पेन ने आखिरकार 40 साल पुरानी हार का बदला ले लिया। रोमांच से भरपूर मुकाबले में स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर लिया।

मैच के हीरो बने मिकेल मेरिनो, जिन्होंने मैदान पर उतरने के महज दो मिनट बाद ही विजयी गोल दागकर स्पेन को यादगार जीत दिला दी।

दोनों टीमों ने खेला आक्रामक फुटबॉल

मुकाबले से पहले उम्मीद थी कि स्पेन अपनी मजबूत डिफेंसिव रणनीति अपनाएगा, लेकिन शुरुआत से ही दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिखाया।

SPNvBGM

30वें मिनट में फैबियन रूइज़ ने गोल कर स्पेन को बढ़त दिलाई। इस गोल की नींव लामिन यामाल ने शानदार मूव बनाकर रखी।

हालांकि, बेल्जियम ने ज्यादा देर इंतजार नहीं किया। 41वें मिनट में केविन डी ब्रुइने के शानदार पास पर चार्ल्स डी केटेलारे ने गोल कर स्कोर 1-1 कर दिया।

दूसरे हाफ में स्पेन का दबदबा

ब्रेक के बाद स्पेन ने लगातार बेल्जियम के गोल पर हमले किए। पेड्री और उनके साथियों ने कई बेहतरीन मौके बनाए, लेकिन गोलकीपर थिबाउ कोर्टुआ ने लगातार तीन शानदार बचाव कर अपनी टीम को मुकाबले में बनाए रखा।

यह भी पढ़ें:  Diogo Jota को याद कर भावुक हुए Cristiano Ronaldo, समर्पित की पुर्तगाल की जीत

हालांकि, कोर्टुआ चोटिल होकर मैदान से बाहर हो गए, जिसने बेल्जियम की मुश्किलें बढ़ा दीं।

मेरिनो ने बदल दी मैच की तस्वीर

86वें मिनट में कोच ने मिकेल मेरिनो को मैदान पर उतारा और सिर्फ दो मिनट बाद, यानी 88वें मिनट में उन्होंने अपना दूसरा टच लेते ही गेंद को गोल में पहुंचा दिया।

मेरिनो का यह गोल स्पेन के लिए निर्णायक साबित हुआ। इससे पहले भी उन्होंने पुर्तगाल के खिलाफ अहम गोल कर टीम को जीत दिलाई थी।

1783717860088 b77eeeef 1986 4881 9517 3c2af63e1f21.1080

बेल्जियम की गोल्डन जेनरेशन का सफर खत्म

आखिरी मिनटों तक बेल्जियम ने वापसी की कोशिश की, लेकिन स्पेन की मजबूत रक्षा पंक्ति के सामने उसे सफलता नहीं मिली।

इसके साथ ही केविन डी ब्रुइने की अगुआई वाली बेल्जियम की चर्चित ‘गोल्डन जेनरेशन’ का विश्व कप अभियान समाप्त हो गया।

अब सेमीफाइनल में फ्रांस से भिड़ेगा स्पेन

इस जीत के साथ स्पेन ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है, जहां उसका मुकाबला फ्रांस से होगा।

अब फुटबॉल प्रेमियों की नजर इस बात पर होगी कि क्या लामिन यामाल, निको विलियम्स और उनकी युवा टीम 2010 की तरह एक बार फिर विश्व कप जीतने का सपना पूरा कर पाएगी।

यह भी पढ़ें:  विश्व कप से बाहर होते ही रो पड़े क्रिस्टियानो रोनाल्डो, बोले- "पुर्तगाल का इतिहास मैंने बदला"

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Vinay Kumar Avatar

Vinay Kumar

News Editor

“विनय कुमार स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट और एडिटर हैं। वे कोलकाता और पश्चिम बंगाल की खेल की खबरों — खासकर क्रिकेट, फुटबॉल, IPL, स्थानीय टूर्नामेंट और खेल विकास पर ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। खेल जगत की गहराई, खिलाड़ियों की कहानियाँ और बड़े मैचों की लाइव कवरेज को सरल और रोचक हिंदी में पाठकों तक पहुंचाने में माहिर हैं।”

यह भी पढ़ें:  रोनाल्डो के ‘ईगो’ से पिछड़ रहा पुर्तगाल! 41 साल के खिलाड़ी के भरोसे नहीं जीते जाते टूर्नामेंट
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − eleven =