2ee4a995 3803 435d 8974 34186921fb8d

दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ ने नई पेंशन प्रणाली को समाप्त करने की मांग की

खड़गपुर । देश के सबसे बड़े श्रमिक संगठन भारतीय मजदूर संघ, भारतीय रेल मजदूर संघ व सरकारी कर्मचारी राष्ट्रीय परिसंघ (जीईएनसी) के आह्वान पर सम्पूर्ण देश में 3 मई से 6 मई तक नई पेंशन प्रणाली (एनपीएस) के विरोध में 4 मई को मंडल रेल प्रबंधक, खड़गपुर कार्यालय के मेन गेट के समक्ष एवं दिनांक 5 मई को खड़गपुर कारखाना के मेन गेट के समीप प्रदर्शन किया गया तथा आम सभा को संबोधित किया गया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन मंडल रेल प्रबंधक एवं मुख्य कारखाना प्रबंधक को सौंपा गया। ज्ञापन का मुख्य बिंदु को लागू कर नई पेंशन प्रणाली को हटाकर पुरानी पेंशन नीति को लागू करना।

नई पेंशन प्रणाली में सेवानिवृति के समय कर्मचारियों को न्यूनतम पेंशन की गांरटी नहीं देती। इसके अंतर्गत लापता कर्मचारी के आश्रित को पेंशन की व्यवस्था नहीं है। कंपलसरी रिटायरमेंट पेंशन की व्यवस्था नहीं है। कर्मचारियों को वृद्धावस्था में जो सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन प्रणाली (OPS) है उसकी नई पेंशन प्रणाली (NPS) में कोई गारंटी नहीं है। उक्त कारणों से कर्मचारियों में असुरक्षा की भावना उत्पन्न होने के कारण कर्मचारियों असंतोष बना हुआ है।

यह भी पढ़ें:  उत्तर बंगाल पुस्तक मेला 2 दिसंबर से शुरू

जैसा कि विदित है कि जनवरी 2004 के बाद भर्ती कर्मचारियों को CCS PENSION RULES 1972 के स्थान पर नई पेंशन प्रणाली के अंतर्गत ला दिया गया। वर्ष 2013 में PFRDA बिल पास करके तत्कालीन UPA सरकार ने नियम निर्धारित कर दिए। नई पेंशन प्रणाली लागू करवाने में रेलवे के दोनों मान्यता प्राप्त संगठनों का पूर्ण सहयोग रहा क्योंकि इनके ट्रस्टी के रूप इन्ही दोनों मान्यता पदाधिकारी जुड़े हुए थे। भारतीय मजदूर संघ एवं उससे संबद्ध महासंघ प्रारम्भ से ही NPS का विरोध करता रहा है।

इस अवसर पर दक्षिण पूर्व रेलवे मजदूर संघ के संरक्षक प्रहलाद सिंह, महामंत्री बलवंत सिंह, जोनल उपाध्यक्ष मनीष चंद्र झा, जोनल उपाध्यक्ष जयंत कुमार, जोनल संगठन मंत्री पी. के. पात्रो, मंडल समन्वयक टी. हरिहर राव, कारखाना सचिव पी. के. कुंडु, तथा पदाधिकारियों में ओमप्रकाश यादव, रत्नाकर साहू, संतोष सिंह, रतन पिल्लै, जलज कुमार गुप्ता, मनोज यादव, प्रकाश रंजन, श्यामंत किशन कुमार, श्रीनू तथा अन्य उपस्थित थे।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बीएसएफ की फायरिंग में बांग्लादेशी तस्कर घायल

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  खड़गपुर में टीकाकरण तेज करने की मांग, लगाए पोस्टर
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *