Sonam Thakur is now ready to make her entry into the Bollywood music industry.

सोनम ठाकुर अब बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार

अनिल बेदाग, मुंबई: उत्तराखंड की उभरती अभिनेत्री सोनम ठाकुर अब अपने करियर का बड़ा कदम उठाते हुए बॉलीवुड म्यूजिक इंडस्ट्री में एंट्री के लिए तैयार हैं। उनके साथ हैं म्यूजिक इंडस्ट्री के जाने-माने नाम और प्रोड्यूसर अंशुल सोनी, जिनकी कंपनी मूवमेंट क्रिएशन्स एलएलपी इस प्रोजेक्ट को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का लक्ष्य रखती है।

देहरादून की सोनम ठाकुर की नई पहचान

देहरादून की रहने वाली सोनम ठाकुर पिछले चार वर्षों से उत्तराखंड की पहाड़ी रीजनल इंडस्ट्री में अपनी मजबूत पहचान बना चुकी हैं। अब वह सिर्फ अभिनेत्री ही नहीं, बल्कि एक प्रोड्यूसर के रूप में भी अपनी नई पहचान गढ़ने जा रही हैं।

उनकी अपनी म्यूजिक कंपनी ‘नाटी नेशन रिकॉर्ड्स’ के साथ अंशुल सोनी की कंपनी का यह जॉइंट वेंचर कई बड़े और चर्चित सिंगर्स के साथ काम करेगा।

दिग्गज कलाकारों की आवाजें गूंजेंगी

इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट में शामिल हैं:

  • मास्टर सलीम
  • सुनिधि चौहान
  • कुमार शानू
  • अलका याग्निक
  • पलक मुच्छल
  • कृष्णा बेउरा
  • श्रेया घोषाल

म्यूजिक वीडियो की शूटिंग मुंबई और उत्तराखंड की खूबसूरत लोकेशन्स पर की जाएगी, जो इसे विजुअली भी खास बनाएगी।

पहला एल्बम “तू जहां है मेरा”

इस सीरीज का पहला म्यूजिक एल्बम “तू जहां है मेरा” होगा, जिसे मशहूर गायक जावेद अली ने अपनी आवाज दी है। इस गाने में सोनम ठाकुर मुख्य भूमिका में नजर आएंगी और दर्शकों को उनका एक बिल्कुल नया और आकर्षक अंदाज देखने को मिलेगा।

गाने का निर्देशन सुब्रतो करजाना कर रहे हैं, जबकि संगीत की कमान राजीव रॉय चौधरी ने संभाली है।

प्रोजेक्ट की टीम

  • कोरियोग्राफी: शुभम आर्य
  • सहायक कोरियोग्राफर: मोनी ठाकुर
  • मार्केटिंग हेड: सपना सोनी
  • A&R लीड: रोहन सोनी

मई 2026 से शुरू होने जा रहे इस प्रोजेक्ट को बड़े स्तर पर लॉन्च करने की तैयारी चल रही है।

सोनम ठाकुर का सपना

सोनम ठाकुर के लिए यह सिर्फ एक प्रोजेक्ट नहीं, बल्कि एक सपना है। वह उत्तराखंड के कलाकारों को राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाना चाहती हैं। अंशुल सोनी के साथ उनकी यह साझेदारी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक नई और मजबूत शुरुआत का संकेत दे रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *