नवजात बच्चे के साथ दिखाई दी सोनम कपूर, वायरल हुई फोटो!

मुंबई। अभिनेता अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर इन दिनों अपने गर्भावस्था के दिनों का आनन्द ले रही हैं। सोनम कपूर और आनंद आहूजा अपनी जिन्दगी के नए अध्याय को शुरू करने के लिए बेताब हैं। सोनम कपूर की एक फोटो बड़ी तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो रही है। सोनम ने एक बच्चे को जन्म दिया और सोशल मीडिया पर मां-बच्चे की तस्वीर वायरल हो रही है। अस्पताल की अनदेखी तस्वीर में सोनम अपने बच्चे को सीने से लगाती हुई नजर आ रही हैं। उनकी इस फोटो ने सभी प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।

कुछ ही देर में अनदेखी तस्वीर इंटरनेट पर आग की तरह फैलती जा रही है। लेकिन यह फोटो नकली है। इस तस्वीर को एडिट करके दिखाया गया है। आइए जानते हैं इस तस्वीर की वास्तविकता को। सोनम कपूर और बच्चे की अनदेखी तस्वीर नकली है। एक्ट्रेस अभी तक मां नहीं बनी है। तस्वीर में सोनम की तस्वीर को मॉर्फ करके दूसरी तस्वीर पर लगाया गया है। इस फोटो को इंटरनेट पर एडिट किया गया है। इसमें कोई सच्चाई नहीं है। सोनम और आनंद ने मार्च 2022 में जल्द ही माँ-बाप बनने की घोषणा की।

तब से सोनम की प्रेग्नेंसी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया सामने आई हैं। सोनम और आनंद ने 8 मई, 2018 को अपने परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। जहाँ तक सोनम कपूर के काम करने की बात है तो आने वाले दिनों में सोनम कपूर फिल्म ब्लाइंड में दिखाई देंगी। इस फिल्म सोनम कपूर के अलावा पूरब कोहली, विनय पाठक और लिलेट दुबे मुख्य भूमिकाओं में होंगे। यह फिल्म इसी नाम से 2011 में आई कोरियाई फिल्म की रीमेक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *