मुंबई, 14 जनवरी 2026: बॉलीवुड में पेड नेगेटिव पीआर और सोशल मीडिया ट्रोलिंग अब एक गंभीर समस्या बन चुकी है। कई अभिनेता-कलाकार इस तरह की जानबूझकर फैलाई जा रही नकारात्मकता से परेशान हैं।
इसी बीच अभिनेत्री सोनल चौहान ने इस मुद्दे पर खुलकर बात की और कहा कि किसी को नीचा दिखाकर कोई खुद ऊपर नहीं उठ सकता।
सोनल ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए लिखा: “एक्टर्स के खिलाफ चल रही ये पेड पीआर अब बंद होनी चाहिए। इतनी नेगेटिविटी की कोई जरुरत नहीं है। किसी को बुरा दिखाकर कोई अच्छा नहीं बन सकता। हम एक-दूसरे के लिए खुश क्यों नहीं हो सकते? सब बहुत मेहनत करते हैं, अगर हम सपोर्ट करें, तो इंडस्ट्री का माहौल बहुत बेहतर हो सकता है। हमें बस थोड़ा सकारात्मक रहना है।”

अन्य सितारों ने भी की निंदा
- तारा सुतारिया: हाल ही में बताया कि उनके खिलाफ पेड नेगेटिव पीआर चलाया जा रहा है। कहा कि झूठी अफवाहें और ट्रोलिंग से उनका मानसिक स्वास्थ्य प्रभावित हो रहा है।
- यामी गौतम: पेड हाइप और नेगेटिव कैंपेन को इंडस्ट्री के लिए खतरनाक बताया। कहा – “यह एक तरह की वसूली है, जो दीमक की तरह पूरी इंडस्ट्री को खा जाएगी।”
- ऋतिक रोशन: सबसे गहरा बयान दिया – “सबसे कीमती चीज जो खो जाती है, वह है पत्रकारों की सच्ची आवाज। पैसे के दबाव में उनकी कलम बंध जाती है। सच्ची राय ही असली फीडबैक है, जो हमें बेहतर बनाती है।”
इंडस्ट्री में बढ़ता गुस्सा
पेड नेगेटिव पीआर अब बॉलीवुड में एक तरह का ‘ट्रेंड’ बन चुका है, जहां कुछ लोग या एजेंसियां पैसे लेकर झूठी खबरें फैलाती हैं। कलाकारों का मानना है कि इससे न सिर्फ मानसिक शांति प्रभावित होती है, बल्कि काम और मेहनत पर भी बुरा असर पड़ता है।
सोनल चौहान की यह पोस्ट अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है और कई सितारे इसे शेयर कर रहे हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।





