IMG 20251119 WA0016

नारायणगढ़ के मकरामपुर में सोलर लाइट का शुभारंभ, कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व सांसद दिलीप घोष

खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर तहसील के नारायणगढ़ प्रखंड के मकरामपुर स्थित मूड़ाकाटा में सोलर लाइट परियोजना का उद्घाटन हुआ।

आयोजकों ने कहा कि यह पहल जनता की लंबे समय से चली आ रही मांग का परिणाम है। उद्घाटन समारोह में मेदिनीपुर के पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता दिलीप घोष ने मुख्य अतिथि के रूप में भाग लिया।

पार्टी नेताओं ने कहा कि सांसद रहते हुए दिलीप घोष ने जनता की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए इस सोलर लाइट परियोजना के लिए सांसद निधि से धनराशि स्वीकृत की थी। इसी परियोजना के शुभारंभ के साथ लोगों की वर्षों पुरानी उम्मीद पूरी हुई।

उद्घाटन के बाद दिलीप घोष ने कहा कि विकास कार्यों को राजनीति से ऊपर रखकर देखा जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह की परियोजनाएं ग्रामीण इलाकों में सुरक्षा और सुविधा दोनों को बढ़ावा देती हैं।

इसके बाद उन्होंने भाजपा द्वारा संचालित एसआईआर आवेदन सहायता केंद्र का भी निरीक्षण किया और स्थानीय नेतृत्व से बातचीत की। स्थानीय भाजपा नेतृत्व ने बताया कि मकरामपुर के मूड़ाकाटा क्षेत्र में अंधेरे की समस्या लंबे समय से थी।

सोलर लाइट लगने से अब ग्रामीणों को रात में भी सुरक्षित आवाजाही में सुविधा मिलेगी और क्षेत्र का विकास और तेज़ी से होगा।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + twelve =