मुजफ्फरपुर। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर ब्रह्माकुमारी में सोशल वर्कर फॉर वूमेन इंपॉवरमेंट संस्था ने कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था की संस्थापिका बबली कुमारी ने सभी को महिला दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
महिला दिवस के अवसर पर इस कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी की रानी दीदी को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं फलों की टोकरी से सम्मानित किया गया। साहित्य के क्षेत्र में अपना योगदान देने के लिए कवयित्री सविता राज को पुष्पगुच्छ, शॉल एवं उपहार देकर सम्मानित किया गया।
मौके पर संस्था की मीरा जासवाल, सुमिता प्रकाश, रानू गुप्ता, अरुणिमा सिन्हा, रंजीत कुमार उपस्थित रहे। कार्यक्रम में शहर के जाने-माने डॉक्टर कंचन कुमार भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्मकुमारी के सभी सदस्यों अपनी सहभागिता दी।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

