IMG 20260813 WA0034

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर मेदिनीपुर में सामाजिक और खेल उत्सव

तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर मेदिनीपुर में सामाजिक और खेल उत्सव का आयोजन किया गया। युवाओं को समाजसेवा, मानवता, पर्यावरण संरक्षण और खेलों के माध्यम से समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिले के विभिन्न क्षेत्रों में कई कार्यक्रम आयोजित किए गए।

मेदिनीपुर सदर ब्लॉक के पांचखुरी-1 नंबर क्षेत्र के अंतर्गत डॉक्टरबेड़ गांव में अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर आयोजित किया गया। क्षेत्र पूरी तरह एसटी बहुल होने के कारण स्थानीय युवक-युवतियों की उत्साहपूर्ण भागीदारी ने इस कार्यक्रम को विशेष महत्व प्रदान किया। शिविर में कुल 37 लोगों ने रक्तदान किया, जिनमें 35 आदिवासी समुदाय के युवक-युवतियां थे।

रक्तदाताओं का उत्साह बढ़ाने के लिए कार्यक्रम में राखी बांधकर मानवता और भाईचारे का संदेश दिया गया। साथ ही पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए रक्तदाताओं को पौधे भी प्रदान किए गए। इस तरह रक्तदान, सामाजिक एकता और पर्यावरण संरक्षण जैसे कई महत्वपूर्ण संदेश एक साथ दिए गए।

कार्यक्रम में पंकज पात्र, तापस बसु, विशिष्ट समाजसेवी राहुल कोले, संदीप करण, गोपाल साहा, सौविक पटनायक सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। उनकी मौजूदगी में रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।

यह भी पढ़ें:  घाटाल : श्री श्री रामकृष्ण सेवाश्रम में वार्षिकोत्सव व धर्म सभा

दूसरी ओर, मेदिनीपुर शहर से कुछ दूरी पर शालबनी ब्लॉक के बुड़िशोल गांव में पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को समाज की मुख्यधारा से और अधिक जोड़ने के उद्देश्य से एक अनोखी मिश्रित वॉलीबॉल प्रतियोगिता आयोजित की गई।

सोसाइटी फॉर पीपल्स अवेयरनेस के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में महिला और पुरुष खिलाड़ियों की समान भागीदारी सुनिश्चित की गई।

प्रतियोगिता के लिए प्रत्येक टीम में तीन युवक और तीन युवतियों को शामिल करते हुए कुल चार टीमें – ए, बी, सी और डी; बनाई गईं। प्रतियोगिता में कुल 30 युवक-युवतियों ने हिस्सा लिया। रोमांचक मुकाबले के बाद अंततः ‘ए टीम’ विजेता बनी।

पूर्व वॉलीबॉल खिलाड़ी राहुल कोले ने प्रतियोगिता का संचालन किया। इसके अलावा एनजीओ की प्रभारी मैडम अपरूपा घोष, सनी बाबू, पायल घोष तथा स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों ने उपस्थित रहकर कार्यक्रम के संचालन में सहयोग किया।

अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर आयोजित इन दोनों कार्यक्रमों के माध्यम से जहां रक्तदान के जरिए मानवता का संदेश दिया गया, वहीं खेलकूद, महिला-पुरुष समानता, सामाजिक सद्भाव और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता का संदेश भी सामने आया।

यह भी पढ़ें:  हावड़ा : सारथी फाउंडेशन ने 55 विद्यार्थियों को छाता प्रदान किया

आयोजकों के अनुसार, समाज के पिछड़े वर्ग के युवक-युवतियों को आगे लाकर उनमें आत्मविश्वास और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना ही ऐसे आयोजनों का मुख्य उद्देश्य है।IMG 20260813IMG 20260813

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

तारकेश कुमार ओझा Avatar

तारकेश कुमार ओझा खड़गपुर ब्यूरो के प्रमुख हैं। खड़गपुर और आसपास के क्षेत्रों से राजनीति, स्थानीय घटनाओं और विकास की ग्राउंड रिपोर्टिंग करते हैं। ब्यूरो चीफ के रूप में सालों से कोलकाता हिंदी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं।”

यह भी पढ़ें:  ओ भाई अनमोल रत्न, मेरा हिम्मत है मेरा सहारा है! डॉ. विक्रम चौरसिया
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 12 =