Smartphone: लावा ने कस्टमर सर्विस में स्थापित किए नए बेंचमार्क

अग्नि 5 जी स्मार्टफोन के हर यूज़र के लिए डेडिकेटेड सर्विस मैनेजर की घोषणा की
o अग्नि के उपभोक्ताओं को घर बैठे मिलेंगी निःशुल्क सर्विसेज़
o कस्टमर केयर सेंटर पर इंतज़ार करने की ज़रूरत नहीं होगी

मुम्बई, 23 नवम्बर, 2021: भारतीय स्मार्टफोन ब्राण्ड, लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने अग्नि 5 जी स्मार्टफोन के यूज़र्स के लिए अनूठी कस्टमर सर्विस -लावा अग्नि मित्रा की घोषणा की है। उद्योग जगत में पहली बार शुरू की गई यह सर्विस सुनिश्चित करेगी कि लावा के नए लॉन्च किए गए पहले भारतीय 5 जी स्मार्टफोन-अग्नि के यूज़र को किसी भी समस्या या ट्रबलशूटिंग के समाधान के लिए डेडिकेटेड सर्विस मैनेजर मिले। अग्नि के यूज़र्स घर बैठे इन सेवाओं का लाभ उठा सकेंगे, जिसमें लावा के सर्विस प्रतिनिधि उपभोक्ता के पंजीकृत पते से फोन कलेक्ट करेंगे और निःशुल्क निर्धारित सर्विस उपलब्ध कराने के बाद प्रोडक्ट को फिर से उनके घर पर डिलीवर करेंगे।

अगर उपभोक्ता लावा के 800 से अधिक सर्विस सेंटरों में से किसी एक सेंटर पर विज़िट करना चाहता है, तो अग्नि 5 जी फोन के उपभोक्ता को सर्विस सेंटर पर प्राथमिकता दी जाएगी। अग्नि के उपभोक्ताओं की सुविधा को सुनिश्चित करने के लिए लावा, कस्टमर केयर कॉल्स पर इंतज़ार के लिए शून्य समय को सुनिश्चित करेगा और डिवाइस से जुड़ी हर समस्या का समाधान तुरंत किया जाएगा। समस्या के समाधान के बाद उपभोक्ता से पर्सनलाइज़्ड फीडबैक भी लिया जाएगा।

इस अनूठी पेशकश के बारे में बात करते हुए सत्य सती, हैड- कस्टमर सर्विस, लावा इंटरनेशनल लिमिटेड ने कहा, ”लावा अग्नि 5 जी फीचर्स और परफोर्मेन्स की दृष्टि से अपने प्रतिस्पर्धियों में सबसे आगे है। इसने विश्वस्तर पर प्रतिस्पर्धी स्मार्टफोन बनाने की भारत की क्षमता को प्रमाणित किया है। इतना ही नहीं, हम अग्नि के यूज़र्स के लिए आफ्टर सेल्स सर्विसेज़ में भी नए बेंचमार्क स्थापित करना चाहते हैं। लावा अग्नि मित्रा और लावा के 800 से अधिक सर्विस सेंटर सुनिश्चित करेंगे कि अग्नि के सभी उपभोक्ताओं के लिए सर्विस का अनुभव पूरी तरह से आसान और पारदर्शी रहे।’

यह भी पढ़ें:  फैशन डिजाइनर अंजलि फौगट को  मिला 'टाइम्स अंडर 40 अचीवर्स अवार्ड'   

800 से अधिक सर्विस सेंटरों से युक्त लावा का सर्विस नेटवर्क और सर्विस ऑन व्हील्स की अनूठी अवधारणा को पहले कई सम्मान मिल चुके हैं। लावा के सर्विस ऑन व्हील्स का लॉन्च जुलाई 2020 में किया गया, जिसने उपभोक्ताओं के लिए सर्विस सेंटरों को सुलभ बनाया, उन्हें कोविड के दौरान अपने फोन की समस्याओं को हल करने के लिए दूर जाने की ज़रूरत नहीं पड़ी। इस पहल को एसवीयूएस (सिलिकॉन वैली युनाईटेड स्टेट्स अवॉर्ड) द्वारा आयोजित प्रतिष्ठित कस्टमर सेल्स एण्ड सर्विस वर्ल्ड अवॉर्ड्स में गोल्ड मैडल से भी सम्मानित किया गया।

सर्विस ऑन व्हील्स को वर्ल्ड्स प्रीमियर बिज़नेस अवॉर्ड्स- स्टीवी® के दौरान ‘मोस्ट वैल्यूएबल रिस्पॉन्स बाय अ कस्टमर सर्विस टीम’ के तहत मुश्किल समय में उपभोक्ताओं को सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए सिल्वर अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। जून 2021 में लावा की सर्विस टीम को आफ्टर सेल्स सर्विसेज़ के लिए ISO 9001: 2015 सर्टिफफिकेशन और उपभोक्ताओं को संतोषजनक सेवाएं उपलब्ध कराने एवं शिकायत प्रबन्धन के लिए ISO 10002: 2018 सर्टिफिकेट भी दिया गया।

यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने कहा- बेटियों के साथ पूरा देश खड़ा है, उनका अपमान नहीं सहेंगे

लावा अग्नि 5 जी, का लॉन्च 9 नवम्बर 2021 को किया गया, यह मीडियाटेक के नए चिपसेट- डाइमेंसिटी 810, बड़े 6.78″ FHD+IPS पंच होल डिस्प्ले और 90 Hz रिफ्रैश रेट से पावर्ड है तथा 8GB RAM और 128 GB ROM के साथ आता है। फायरी ब्लू मैट फिनिश की फिंगरप्रिन्ट रेज़िस्टेन्ट बॉडी के बीच अग्नि का क्वैड कैमरा बेहद खूबसूरत दिखाई देता है। 64 एमपी प्राइमरी कैमरा, 5 एमपी वाईड एंगल कैमरा, 2 एमपी डेप्थ कैमरा एवं 2 एमपी कैमरा, फोटोग्राफी का शानदार अनुभव प्रदान करते हैं। फोन के 16 एमपी फ्रन्ट कैमरा के साथ आप बेहतरीन सेल्फी ले सकते हैं। अग्नि 5000 mAh की बड़ी बैटरी और 30W सुपरफास्ट चार्जर के साथ आता है। अग्नि 5 जी रु 19,999 की कीमत पर यह स्मार्टफोन अब से लावा ई-स्टोर, एमज़ॉन और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध होगा।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  प्राथमिक शिक्षा परिषद के अध्यक्ष से सीबीआई ने की आधी रात तक पूछताछ
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + seven =