IMG 20251226 WA0003

आंदोलन कमजोर पड़ा तो फिर लौटेंगे स्मार्ट मीटर, सतर्क रहें उपभोक्ता

खड़गपुर। स्मार्ट मीटर की वापसी, बढ़े हुए फिक्स्ड चार्ज और न्यूनतम (मिनिमम) चार्ज को रद्द करने, विद्युत कानून संशोधन विधेयक- 2025 को निरस्त करने, कानून के अनुसार सुरक्षा राशि तय करने तथा उस पर ब्याज देने की मांग को लेकर विद्युत उपभोक्ताओं के एकमात्र पंजीकृत संगठन ऑल बंगाल इलेक्ट्रिसिटी कंज्यूमर्स एसोसिएशन (एबेका) की पूर्व मेदिनीपुर जिला समिति के तत्वावधान में मचेदा के रोकेया हॉल में एक उपभोक्ता सभा आयोजित की गई।

सभा में मुख्य वक्ता के रूप में संगठन की राज्य सचिव मंडली के सदस्य नीरेन कर्मकार उपस्थित रहे। इसके अलावा जिला सचिव मंडली के सदस्य नारायण चंद्र नायक, प्रदीप दास, जिला सचिव शंकर मालाकार सहित अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

अपने संबोधन में नीरेन कर्मकार ने कहा कि उपभोक्ता आंदोलन के दबाव में राज्य विद्युत वितरण कंपनी भले ही फिलहाल स्मार्ट मीटर न लगाने की बात कह रही हो, लेकिन जैसे ही आंदोलन की गति धीमी पड़ेगी, इसे दोबारा लागू करने की कोशिश की जा सकती है।

उन्होंने सभी वर्गों के विद्युत उपभोक्ताओं से गांव-गांव में स्मार्ट मीटर लगाने की साजिश को रोकने के लिए उपभोक्ता प्रतिरोध समितियां गठित करने का आह्वान किया। मांगे ना माने जाने पर बड़े स्तर पर आंदोलन की चेतावनी दी गई।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 + 4 =