बीरभूम विस्फोट मामले में मुख्य आरोपी सहित छह गिरफ्तार

बीरभूम। बीरभूम विस्फोट मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपित सहित छह लोगों को धर दबोचा है। यह गिरफ्तारियां देर रात विभिन्न इलाकों में छापेमारी कर की गई है। इस मामले में मुख्य आरोपित का नाम शुजाउद्दीन है। माड़ग्राम अस्पताल जंक्शन पर शनिवार रात करीब दस बजे बम धमाका हुआ। बम विस्फोट में तृणमूल पंचायत प्रमुख भुट्टो शेख के भाई लाल्टू शेख गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि उनके साथी न्यूटन शेख की मृत्यु हो गई।

लाल्टू को बम से घायल होने के बाद पहले रामपुरहाट सरकारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उस रात बाद में उन्हें कोलकाता के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।

इस मामले में पुलिस की प्रारंभिक जांच‌ के मुताबिक यह बात सामने आई है कि लाल्टू और न्यूटन को लक्ष्य कर बम मारे गए थे। जिसमें न्यूटन की मृत्यु हो गई। इसे सुनियोजित हमला माना जा रहा है। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों से पूछताछ कर और जानकारी हासिल करने का प्रयास कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *