IMG 20250914 WA0005

गायिका प्रतिभा सिंह को वाराणसी में मिला ‘सरस्वती स्वर सम्मान’

कोलकाताः अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा के वाराणसी में आयोजित भव्य समारोह में विख्यात गायिका प्रतिभा सिंह को सरस्वती स्वर सम्मान प्रदान किया गया। लंका स्थित सर्वेश्वरी होटल में देश के 22 राज्यों, अमेरिका और नेपाल की दो सौ से अधिक वीरांगनाओं ने भाग लिया।

समारोह में उत्तर प्रदेश महिला कल्याण निगम की अध्यक्ष कमलावती सिंह, विशिष्ट अतिथि नेपाल राष्ट्रीय मधेसी आयोग की सदस्य आभासेतु सिंह, विशिष्ट अतिथि चम्बल की रहने वाली सीमा परिहार व संगठन के संस्थापक सह मुख्य संरक्षक डॉ.एमएस सिंह मानस विशेष तौर पर उपस्थित थे।

समारोह में अमेरिका से पधारीं महाराणा एसोसिएशन ऑफ अमेरिका की संस्थापक अध्यक्ष व समाजसेविका रम्भा सिंह को अंतरराष्ट्रीय क्षत्रिय वीरांगना महासभा का अध्यक्ष निर्वाचित किया गया।

सतना की प्रो.रश्मि सिंह बैस को राष्ट्रीय महासचिव, आस्ट्रेलिया के पर्थ की रूपाबा जडेजा को अंतरराष्ट्रीय उपाध्यक्ष, नेपाल की आभा सिंह को अंतरराष्ट्रीय संरक्षक, पश्चिम बंगाल की प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चुना गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − 1 =