सिलीगुड़ी : पुलिस ने एक बांग्लादेशी घुसपैठिये को किया गिरफ्तार

  • एक भारतीय भी एनजेपी थाने की पुलिस की गिरफ्त में 

सिलीगुड़ी (न्यूज़ एशिया) : न्यू जलपाईगुड़ी थाने की पुलिस  ने एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार  उसे भारत में घुसपैठ करने में एक भारतीय नागरिक ने मदद की थी । वहीं इस अभियान में एक अन्य व्यक्ति  भागने में सफल रहा।

बांग्लादेशी नागरिक का नाम  अताउर रहमान हैं। वह बांग्लादेश के ठाकुरगंज जिले के माधवपुर का निवासी है।

बताया जा रहा है कि अताउर हल्दीबाड़ी के माणिकगंज से उत्तर दिनाजपुर के कालियागंज के लिए रवाना हुआ था ।  अताउर के रिश्तेदार कालियागंज निवासी फिरदौस आलम उसे लाने हल्दीबाड़ी आया था।

वहां से वे लोग एक छोटे चार पहिया वाहन से कालियागंज के लिए रवाना हुए। पुलिस ने कार को फुलबाड़ी के आमायदिघी तालाब के पास रोका। पूछताछ के दौरान रहस्य का खुलासा हुआ।

इसके बाद पुलिस ने फिरदौस और अताउर को गिरफ्तार कर लिया और थाने ले आई। हालांकि, इससे पहले विपुल अधिकारी नाम का एक और शख्स पुलिस से बच निकला था। बिपुल हल्दीबाड़ी का निवासी है।

पुलिस को पता चला है कि अताउर बिपुल की मदद से भारत आया था। इसके बाद का काम  फिरदौस का था। पुलिस को पता चला है कि अताउर भारत में छिपने के लिए आया था। पुलिस घटना की जांच कर रही है।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =