सिलिगुड़ी (न्यूज एशिया): सिलीगुड़ी नगर निगम के द्वारा अवैध निर्माण के विरुद्ध पिछले कुछ समय से लगातार कार्रवाई की जा रही है. कई जगह में अवैध निर्माण को तोड़ा जा चुका है। इसी कड़ी में आज सिलीगुड़ी शहर के 42 नंबर वार्ड स्थित एक बिल्डिंग को भी सिलीगुड़ी नगर निगम के द्वारा ध्वस्त कर दिया गया।
जानकारी के मुताबिक यह बिल्डिंग अवैध रूप से तैयार की गई थी, सिलीगुड़ी नगर निगम के द्वारा इसको तोड़ने के लिए नोटिस जारी किया गया था, लेकिन बार-बार नोटिस जारी करने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई।
आखिरकार सिलीगुड़ी नगर निगम के द्वारा आज 42 नंबर वार्ड में स्थित इस बिल्डिंग को ध्वस्त कर दिया गया।
कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।
Areas of Expertise:
Sports, Politics & West Bengal