सिलीगुड़ी : महानंदा बैराज में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू

सिलीगुड़ी। ठंड पड़ते ही सिलीगुड़ी शहर के फूलबाड़ी के महानंदा बैराज में प्रवासी पक्षियों का आगमन शुरू हो गया है।उत्तर बंगाल के अन्य जलाशयों की तरह सिलीगुड़ी के पास फूलबाड़ी बैराज के पश्चिमी धनतला इलाके के महानंदा नंदी में भी प्रवासी पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का आगमन हो चुका है। हर साल फूलबाड़ी बैराज में आते हैं प्रवासी पक्षी। प्रवासी पक्षियों के आते ही पर्यटकों की गहमागहमी बढ़ जाती है।

सर्दी की शुरुआत के साथ ही रूडी शेल्डक, रिवर लैपविंग और अन्य अतिथि पक्षियों की विभिन्न प्रजातियों का आगमन होता है। उनका आगमन भी शुरू हो गया है। प्रवासी पक्षी मुख्य रूप से मंगोलिया, तिब्बत, दक्षिण अफ्रीका, साइबेरिया और अन्य देशों से आते हैं। सर्दी आते ही, वे भी अपने देश लौट जाते हैं।सर्दी बढ़ने के साथ प्रवासी पक्षियों की संख्या बढ़ेगी, वैसे-वैसे पर्यटकों की संख्या भी बढ़ेगी।

25 परिवार तृणमूल छोड़ भाजपा में शामिल

चालसा (जलपाईगुड़ी) : पंचायत चुनाव की घोषणा भले ही नहीं हुई हो लेकिन संगठन को मजबूत करने के लिए विपक्षी दल भाजपा मैदान में उतर आई है। मेटली प्रखंड के दक्षिण धूपझोरा मुचिपारा इलाके में मंगलवार की रात भाजपा की ओर से विशाल रैली का आयोजन किया गया। भाजपा नेताओं ने दावा किया है कि इस रैली के माध्यम से 25 परिवार तृणमूल छोड़कर भाजपा में शामिल हो गए।

पार्टी नेताओं ने बताया बारादिघी चाय बागान में 10 परिवारों ने भाजपा का झंडा थामा। कार्यक्रम में नागराकाटा के पूर्व विधायक शुक्रा मुंडा, भाजपा मेटली समतल मंडल के अध्यक्ष मजनुल हक, अल्पसंख्यक मोर्चा समतल मंडल के अध्यक्ष लतीफुल इस्लाम सहित अन्य मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *