
सिलीगुड़ी। मछली पकड़ने के दौरान तालाब में डूबने से एक मछुआरे की मौत हो गयी है। घटना सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा की है। मृतक का नाम प्रसेनजीत सरकार है।
पुलिस ने बुधवार को मृतक के शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया है।
पारिवारिक सूत्रों के अनुसार, प्रसेनजीत मंगलवार रात अपने दो साथियों के साथ मछली पकड़ने के लिए कैनाल संलग्न बोनिकजोत जलाशय में गए थे। मछली का जाल फैलाते समय वह तालाब में फिसल गए।
इस दौरान साथियों ने बचाने की कोशिश की लेकिन पानी गहरा होने के कारण बचाया नहीं जा सका।
इसकी सूचना फांसीदेवा थाने को दी। बुधवार सुबह कैनाल में गोताखोरों की मदद से शव को बरामद किया गया। फांसीदेवा थाने की पुलिस पूरी घटना की जांच में जुट गयी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।