सिलीगुड़ी: राजधानी एक्सप्रेस से 72.18 लाख के सोने के साथ दंपति गिरफ्तार

  • गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के बाद डीआरआई ने की कार्रवाई

सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी के एनजेपी रेलवे स्टेशन पर डीआरआई ने राजधानी एक्सप्रेस से अवैध सोने के साथ एक दंपति को गिरफ्तार किया है। शुक्रवार को उन्हें सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया। जानकारी के अनुसार सुशील कुमार सोनार और मीकू सोनी नाम का यह दंपति म्यांमार से सोना लेकर गुवाहाटी होते हुए नई दिल्ली जा रहा था। गुप्त सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर डीआरआई ने राजधानी एक्सप्रेस में छापा मारा और आरोपी दंपति के हाथ और कमर से सोना बरामद किया।

बरामद सोने का बाजार मूल्य 72 लाख 18 हजार रुपये है। आज आरोपियों को सिलीगुड़ी अदालत में पेश किया गया तो न्यायधीश ने उन्हें जमानत दे दी क्योंकि उनके पास से बरामद सोने की कीमत एक करोड़ रुपये से कम थी। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच शुरु कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *