सिलीगुड़ी : पति-पत्नी में कहासुनी के बीच पति ने ली पत्नी की जान

सिलीगुड़ी। पति-पत्नी में कहासुनी के बीच पति ने पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में महिला की मौत हो गई। मृतका का नाम अनीता दास है। भक्तिनगर थाना अंतर्गत आशीघर चौकी की पुलिस ने घटना के तुरंत बाद मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया। घटना को लेकर शहर में सनसनी फैल गई है। पुलिस सूत्रों के अनुसार दंपती डाग्राम 2 ग्राम पंचायत क्षेत्र के माझाबाड़ी का रहने वाला है। आरोपी पति पेशे से दिहाड़ी मजदूर।

पति व पत्नी रोज की तरह बुधवार को काम पर निकले, लेकिन पूर्वी चयन पाड़ा इलाके में पहुंचने के बाद उनके बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी शुरू हो गयी। स्थानीय सूत्रों के अनुसार अचानक अजीत दास ने अपनी पत्नी पर ईंट से कई वार किए। घटना में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।

उसे तुरंत वहां उपस्थित अन्य लोगों ने लहूलुहान हालत में सिलीगुड़ी जिला अस्पताल भेज दिया। लेकिन तबतक उसकी मौत हो चुकी थी। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच घटना के बाद मृतका के पति ने इलाके से भागने की कोशिश की। आखिरकार उसे पुलिस ने पकड़ लिया। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *