सिलीगुड़ी। सिलीगुड़ी महकमा के फांसीदेवा में एक व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या करने का मामला शुक्रवार को सामने आया है। मृतक का नाम मंगल टुडू है। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, फांसीदेवा के विधाननगर-2 ग्राम पंचायत के कामदगछ की है।
मंगल टुडू के घर के सामने पंडाल बनाने का बांस रखा हुआ था। वहां से एक बांस को उठाकर रात को घर ले आया था।
जिसके बाद बांस चोरी के आरोप में कुछ लोगों ने मंगल टुडू की बुरी तरह पिटाई कर दी। जिससे वह बुरी तरह घायल हो गए। थोड़ी देर बाद उसकी मौत हो गई।
घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचे और शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए उत्तर बंगाल मेडिकल कॉलेज व अस्पताल भेज दिया। मृतक के बेटे स्वप्न टुडू ने आरोपितों को कड़ी सजा देने की मांग की है। विधाननगर जांच केंद्र की पुलिस पूरी घटना की जांच शुरू कर दी है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।