CPM COVER

विधानसभा में शुभेंदु का बड़ा हमला, बोले- ‘चिटफंड की कैंपेनर थी CPM’, TMC पर भी साधा निशाना

कोलकाता हिन्दी न्यूज | 22 जुलाई 2026: पश्चिम बंगाल विधानसभा में पुलिस बजट पर चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने चिटफंड घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (CPM) दोनों पर तीखा हमला बोला।

उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में चिटफंड संस्कृति को बढ़ावा देने में केवल तृणमूल ही नहीं, बल्कि CPM की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

अपने संबोधन के दौरान शुभेंदु अधिकारी ने कहा, “CPM चिटफंड की कैंपेनर थी।” उन्होंने दावा किया कि चिटफंड कंपनियों और उनसे जुड़े राजनीतिक संरक्षण की पूरी जानकारी सरकार के पास मौजूद है।

मानिक सरकार का भी लिया नाम

मुख्यमंत्री ने त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री मानिक सरकार का नाम लेते हुए कहा कि चिटफंड नेटवर्क केवल पश्चिम बंगाल तक सीमित नहीं था।

उन्होंने कहा, “त्रिपुरा के तत्कालीन मुख्यमंत्री भी इसमें जुड़े लोगों के साथ थे। यहां जो लोग आज बड़ी-बड़ी बातें कर रहे हैं, उनकी भूमिका भी सामने आएगी। मैंने सभी तथ्य जुटा लिए हैं।”

TMC और CPM दोनों पर भ्रष्टाचार का आरोप

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि बंगाल में चिटफंड घोटाले की जड़ें पुरानी हैं। उनके अनुसार, वाम शासन के दौरान इसकी नींव पड़ी और बाद में तृणमूल सरकार के कार्यकाल में यह और अधिक फैल गया।

यह भी पढ़ें:  ममता बनर्जी ने फिर बुलाई जूनियर डॉक्टरों की बैठक, कहा- यह 'पांचवां और अंतिम' निमंत्रण है

उन्होंने कहा, “TMC ने संस्थागत भ्रष्टाचार किया, जबकि CPM ने राजनीतिक भ्रष्टाचार को बढ़ावा दिया।”

CPM की संपत्तियों पर भी साधा निशाना

मुख्यमंत्री ने CPM के पार्टी कार्यालयों और संपत्तियों को लेकर भी तीखी टिप्पणी की।

उन्होंने कहा, “CPM ने पार्टी फंड के नाम पर जितनी संपत्ति बनाई, उतने महल तो इराक में सद्दाम हुसैन के भी नहीं थे।” साथ ही उन्होंने रोज वैली चिटफंड मामले का जिक्र करते हुए वामपंथी नेताओं की भूमिका पर भी सवाल उठाए।

CPM का पलटवार

मुख्यमंत्री के बयान पर CPM नेता सुजन चक्रवर्ती ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि शुभेंदु अधिकारी खुद लंबे समय तक तृणमूल सरकार में मंत्री रहे हैं और अब राजनीतिक लाभ के लिए दोनों दलों पर आरोप लगा रहे हैं।

सुजन ने कहा, “जब ममता बनर्जी CPM पर हमला करती थीं, तब शुभेंदु उसी सरकार का हिस्सा थे। अब भाजपा में जाकर वही बातें दोहरा रहे हैं।”

राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि विधानसभा में शुभेंदु अधिकारी का यह बयान पश्चिम बंगाल की राजनीति में चिटफंड घोटाले के मुद्दे को एक बार फिर केंद्र में ला सकता है।

यह भी पढ़ें:  अणुव्रत मंडल के खिलाफ लंबित पुराने मामलों को खंगालने में जुटी ईडी

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  बंगाल सरकार अपनी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता बढ़ाकर 1,760 मेगावॉट करेगी: ऊर्जा मंत्री
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

four × 2 =