Subhendu-Adhikari

शुभेंदु की चेतावनी- ‘सत्ता में आए तो जेल जाएंगी ममता’

कोलकाता। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के वरिष्ठ नेता शुभेंदु अधिकारी ने पश्चिम बंगाल के संदेशखाली में एक रैली की। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के स्थानीय नेताओं के कथित गलत कामों का विरोध करने वाली संदेशखाली की महिलाओं पर झूठे आरोप लगाए।

शुभेंदु की रैली का आयोजन उसी स्थान पर किया गया था, जहां पर कल एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी शामिल होने पहुंची थीं। भाजपा नेता ने यह भी कहा कि अगर भाजपा सत्ता में आई तो ममता बनर्जी जेल जाएंगी। अधिकारी ने मुख्यमंत्री बनर्जी को शरारती इरादों वाली महिला करार दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि अगर 2026 के विधानसभा चुनावों में भाजपा सत्ता में आती है, तो वह एक जांच आयोग गठित करेगी, जो टीएमसी के स्थानीय नेताओं के कथित अत्याचारों की जांच करेगी।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा, ममता बनर्जी ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले संदेशखाली में माताओं-बहनों की गिरफ्तारी की साजिश रची थी। झूठे आरोप लगाकर उन्हें गिरफ्तार किया गया, क्योंकि उन्होंने शाहजहां शेख जैसे टीएमसी के स्थानीय नेताओं के अत्याचारों का विरोध किया था।

यह भी पढ़ें:  बंगाल में अधीर रंजन ने संभाली कांग्रेस के भारत जोड़ो अभियान की कमान

अगर भाजपा सत्ता में आती है, तो ममता बनर्जी को इस तरह के उत्पीड़न के लिए कड़ी सजा मिलेगी। भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि टीएमसी ने मुसलमानों के वोटों के कारण बसीरहाट लोकसभा सीट पर जीत हासिल की, जिसमें संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र भी आता है।

हालांकि, संदेशखाली विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे रही थी। अगले विधानसभा चुनावों में संदेशखाली में भाजपा को जीत मिलेगी, क्योंकि हिंदू मतदाताओं ने एकजुट होकर टीएमसी के खिलाफ मतदान किया है। अधिकारी ने दावा कि भाजपा ने 2021 के विधानसभ चुनावों में नंदीग्राम और 2024 के लोकसभा चुनावों में तामलुक से एकजुट हिंदू वोटों से जीत हासिल की थी और यह लहर जारी रहेगी।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  टू प्लस टू बैठक के लिए जापान जाएंगे राजनाथ, जयशंकर

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  04 अगस्त : आज का राशिफल व पंचांग जानें, पं. मनोज कृष्ण शास्त्री से
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 + 20 =