Subhendu-Adhikari

शुभेंदु अधिकारी ने बंगाल विधानसभा अध्यक्ष को ‘हिंदू विरोधी’ करार दिया

कोलकाता। पश्चिम बंगाल में नेता प्रतिपक्ष शुभेंदु अधिकारी ने विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी को ‘‘हिंदू विरोधी’’ करार दिया। बनर्जी ने अधिकारी के इस आरोप पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उन्हें ‘हिंदुत्व’ के बारे में कोई शिक्षा लेने या अपने धार्मिक विश्वासों के बारे में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक से प्रमाण पत्र लेने की जरूरत नहीं है।

भाजपा के मुख्य सचेतक शंकर घोष और पार्टी के अन्य विधायक बीरभूम जिले और कुछ अन्य हिस्सों में होली के दौरान हिंदुओं और पूजा स्थलों पर हुए कथित हमलों की घटना के संबंध में विधानसभा में स्थगन प्रस्ताव पेश करना चाहते थे, लेकिन अध्यक्ष ने इसे अनुमति देने से इनकार कर दिया जिसके बाद पार्टी के विधायकों ने ‘‘हम अब हिंदू विरोधी सरकार नहीं चाहते हैं’’ का नारे लगाते हुए सदन से बहिर्गमन कर दिया था।

बनर्जी ने घोष को सदन में कुछ समय के लिए प्रस्ताव पढ़ने की अनुमति दी, लेकिन जब उन्होंने हिंदुओं पर कथित हमलों का उल्लेख किया तो अध्यक्ष ने कहा कि प्रस्ताव पर राज्य सरकार को कोई चर्चा या बयान देने की अनुमति नहीं दी जाएगी। इसके बाद भाजपा विधायकों को विधानसभा से बहिर्गमन कर दिया।

यह भी पढ़ें:  अपनी आखिरी रैली में मोदी ने ममता पर हमले से किया परहेज, कहा- विकास के लिए शांति जरूरी

अधिकारी ने बनर्जी पर निशाना साधते हुए सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर किए पोस्ट में कहा, ‘‘तृणमूल कांग्रेस के विधायक और पश्चिम बंगाल विधानसभा के माननीय अध्यक्ष ने स्थगन प्रस्ताव से ‘हिंदुत्व’ शब्द को हटा दिया है। क्या ‘हिंदुत्व’ शब्द असंवैधानिक या असंसदीय है? वह ‘हिंदुत्व’ शब्द को कैसे संपादित और हटा सकते हैं?’’

उन्होंने अध्यक्ष को ‘‘हिंदू विरोधी’’ करार देते हुए कहा कि वह (बनर्जी) ‘‘हमारी आवाज दबाकर हिंदुत्ववादी विधायकों को किनारे करने के लिए अपने पद का दुरुपयोग कर रहे हैं। हम पीछे नहीं हटेंगे। हम अपनी आवाज उठाते रहेंगे और उन्हें ‘हिंदुत्व’ शब्द सुनाते रहेंगे। उन्हें इससे बहुत नफरत है।’’

संपर्क करने पर बिमान बनर्जी ने कहा, ‘‘मुझे शुभेंदु अधिकारी से हिंदुत्व सीखने की जरूरत नहीं है। साथ ही मुझे इस मुद्दे (धार्मिक विश्वास) पर उनका प्रमाणपत्र लेने की जरूरत नहीं है।’’

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  बंगाल में पुलिस और तृणमूल एक हो गए हैं : राज्यवर्धन

कोलकाता और पश्चिम बंगाल की ब्रेकिंग न्यूज, स्थानीय घटनाओं, खेल, राजनीति और सामाजिक मुद्दों की खबरों को कवर करता है। हमारी डेस्क टीम 24×7 सक्रिय रहकर पाठकों को ताज़ा और प्रमाणिक जानकारी उपलब्ध कराती है।

Areas of Expertise: Sports, Politics & West Bengal
यह भी पढ़ें:  कूचबिहार : पार्टी के 'विभीषण' की पहचान कर उनके खिलाफ करें कार्रवाई : उदयन गुहा
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *