तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत खड़गपुर के प्राचीन दुर्गा पूजा आयोजकों में शामिल श्री श्री गोल बाजार दुर्गा पूजा कमेटी इस साल अपने आयोजन का 101वां साल मनाएगी। कमेटी की ओर से इसकी जोरदार तैयारियां शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में जानकारी के लिए सोमवार को कमेटी की ओर से मीडिया वार्ता का आयोजन किया गया। इसमें ध्रुव सिंह, विजय अग्रवाल, योगेश ठक्कर, संतोष गुप्ता, विजय कुमार गुप्ता, परेश सोमानी, घनश्याम गुप्ता, बजरंग वर्मा, जावेद अहमद खान, दुर्गा दत्ता, मनीष, कृष्ण मुरलिया, योगेश गुप्ता, चंदु आदि उपस्थित थे।
उन्होंने कहा कि दुर्गेश्वरी मंदिर प्रांगण में 1925 से दुर्गा पूजा का आयोजन किया जा रहा है। पूजा के साथ कमेटी लगातार सामाजिक कार्य भी करती रही है। इस बार पूजा का बजट करीब 15 लाख रुपए है।
25 सितंबर को जिला पुलिस अधीक्षक धृतिमान सरकार पंडाल का उद्घाटन करेंगे। महोत्सव के दौरान पंडाल में लगातार रंगारंग सांस्कृतिक मनोरंजन व धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाते रहेंगे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

