IMG 20250816

श्री माथुर चतुर्वेदी सभा ने स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त को खेलकूद का आयोजन किया

कोलकाता। श्री माथुर चतुर्वेदी सभा कोलकाता द्वारा स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 15 अगस्त 2025 को विभिन्न आयु वर्ग हेतु खेलकूद का आयोजन किया गया। साथ ही 2025 में 10वीं और 12वीं की परीक्षा में उत्तर विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण हर आयु वर्ग द्वारा कार्यक्रम में सहभागिता रहा।

उक्त अवसर पर संस्था द्वारा अमित चतुर्वेदी फाउंडेशन तथा वान्या अकेडमी द्वारा प्रायोजित पुरस्कार द्वारा समाज के उन छात्र छात्राओं को भी सम्मानित किया गया जिन्होंने वर्ष 2025 में 10वीं एवं 12वीं की परीक्षा उत्तीर्ण की है। सम्मानित होने वाले बच्चों में अपूर्व चतुर्वेदी, ध्रुव चतुर्वेदी, भाव्या चतुर्वेदी एवं इशिता चतुर्वेदी रहे।

खेल कूद में मुख्य रूप से वरिष्ठ नागरिकों हेतु वाकिंग रेस, महिलाओं की रस्सीकूद, म्यूजिकल चेयर, पासिंग पिलो, पुरुषों की म्यूजिकल चेयर, बच्चों की विभिन्न रेस, टेबल टेनिस, बैडमिंटन बॉलीबाल इत्यादि प्रमुख थे।

श्री माथुर चतुर्वेदी सभा कोलकाता के सचिव- सूर्य कान्त चतुर्वेदी “मोहन” द्वारा संचालित उक्त कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक ईश्वर नाथ चतुर्वेदी, सुधीर चतुर्वेदी “नेता जी”, रामेश्वर दयाल चतुर्वेदी, अनुज चतुर्वेदी (नन्दू), भूदेव चतुर्वेदी, नीलकमल चतुर्वेदी, पीयूष चतुर्वेदी,

गोकरण चतुर्वेदी, नरेश चतुर्वेदी, भुवनेश चतुर्वेदी, भरत चतुर्वेदी, संदीप चतुर्वेदी, राजेश चतुर्वेदी, वैभव चतुर्वेदी, राजेश मिश्रा, सुनील चतुर्वेदी, संस्था के उपाध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी एवं नूतन चतुर्वेदी, शिल्पी चतुर्वेदी, प्रीति चतुर्वेदी, अमृता चतुर्वेदी, मोहिनी चतुर्वेदी, भूमिका चतुर्वेदी उपस्थित थे।

साथ ही रिसड़ा, हिंदमोटर, बेलूर, लिलुआ, हावड़ा और कोलकाता से अच्छी संख्या में बान्धवों ने भी उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाया। संस्था के अध्यक्ष मुकेश चतुर्वेदी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन तथा राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

5 × three =