कोलकाता। श्री माथुर चतुर्वेदी महापरिषद की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक गूगल मीट के माध्यम से राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज चतुर्वेदी (जयपुर) की अध्यक्षता में रविवार दोपहर आयोजित की गयी। उक्त बैठक में विभिन्न प्रान्तों से कार्यकारिणी सदस्य शामिल हुए एवँ संस्था की प्रान्तीय एवं जिला इकाइयों के पुनर्गठन पर जोर दिया गया।
संस्था के स्थापना दिवस को ध्यान में रखते हुए 22 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक विभिन्न प्रान्तों में कार्यक्रम आयोजित किए जाने का निर्णय लिया गया।
संस्था के राष्ट्रीय संगठन सह सचिव मोहन चतुर्वेदी के यूनिवर्सिटी ग्रान्ट कमीशन (यूजीसी) अधिसूचना में सवर्ण समाज के अधिकारों की रक्षा विषय पर सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि हाल ही में प्रकाशित यूजीसी में सवर्ण छात्रों के अधिकारों का हनन बिल्कुल स्वीकार नहीं किया जा सकता। आवश्यक होने पर अन्य बेहतर विकल्पों पर भी संगठन विचार करेगा।

उक्त अवसर पर दिल्ली से संरक्षक हीरा लाल पाण्डे, मध्यप्रदेश से संस्था के महासचिव निशीथ चतुर्वेदी, तरुण चतुर्वेदी, सुखदेव चतुर्वेदी, राम निवास चतुर्वेदी, उत्तरप्रदेश से भारत चतुर्वेदी, डॉ. सुजीत चतुर्वेदी, पश्चिम बंगाल से फतेह चन्द चतुर्वेदी, मोहन चतुर्वेदी झारखण्ड से उमेश चतुर्वेदी,
उत्तराखंड से हर्षवर्धन चतुर्वेदी, गुजरात से पूनम चतुर्वेदी, तेलंगाना से सन्तोष चतुर्वेदी, राजस्थान से नीरज चतुर्वेदी, हृदयेश चतुर्वेदी सहित कई अन्य गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



