Love

श्री गोपाल मिश्र की रचना : स्वप्न- संजीवनी

।।स्वप्न- संजीवनी।।

इस तरह न मुझे झकझोर हे प्रहरी!
सुषुम्ना व जागृति के बीच थिरकती
एक मधुरिम स्वप्न हूं मैं
यदि जाग जाऊं सचमुच-
तो नैन से गिर न पड़ोगे तुम!?

इतना भी मुझे न जांच जौहरी!
यक़ीन-ओ-शुबह के बीच चमकती
एक-एक अणु अशुद्धि हूं मैं
यदि उतर आऊं शुद्धता पर –
तो देखते ही चौंधिया न जाओगे तुम!?

इतना भी मुझे न परख परीक्षिका!
अनभिज्ञता व सर्वज्ञता के बीच भटकता
अपरिपक्व तुम्हारा अध्ययन हूं मैं!
यदि सचमुच अनुत्तीर्ण हो गया तो?
पाठ्यक्रम से छंट न जाओगी तुम?

आयाम – यथार्थ प्रेम
रचनाकार – श्री गोपाल मिश्र
(काॅपीराइट सुरक्षित)

(साहित्यकार, फिल्म पटकथा लेखक, गीतकार व शिक्षक)

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Kolkata News Desk Avatar

Kolkata News Desk

News Editor MA
यह भी पढ़ें:  #Bihar: पंचायत चुनाव में प्रत्याशी नहीं कर सकेंगे राजनीतिक दलों के झंडे, बैनर का इस्तेमाल
Fact Checked & Editorial Guidelines

Our Fact Checking Process

We prioritize accuracy and integrity in our content. Here's how we maintain high standards:

यह भी पढ़ें:  ज़िंदगी को फ़नाह कर बैठे  ( व्यंग्य ) : डॉ. लोक सेतिया 
  1. Expert Review: All articles are reviewed by subject matter experts.
  2. Source Validation: Information is backed by credible, up-to-date sources.
  3. Transparency: We clearly cite references and disclose potential conflicts.
Reviewed by: Subject Matter Experts

Our Review Board

Our content is carefully reviewed by experienced professionals to ensure accuracy and relevance.

  • Qualified Experts: Each article is assessed by specialists with field-specific knowledge.
  • Up-to-date Insights: We incorporate the latest research, trends, and standards.
  • Commitment to Quality: Reviewers ensure clarity, correctness, and completeness.

Look for the expert-reviewed label to read content you can trust.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *