अनिल बेदाग, मुंबई | 6 फरवरी 2026: शो 50 के घर में एक बार फिर हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, लेकिन इस बार टकराव ने सिर्फ़ शोर नहीं मचाया, बल्कि यह भी साफ कर दिया कि कौन खेल को समझता है और कौन दबाव में अपना संतुलन खो देता है।
केंद्र में रहीं निक्की तंबोली, जिन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया कि वह इस सीज़न की सबसे मज़बूत, स्पष्ट सोच वाली और निडर महिला प्रतियोगी क्यों हैं।
जब निक्की की सटीक रणनीति और आत्मविश्वासी गेमप्ले के सामने आर्य टिक नहीं पाए, तो उन्होंने खेल के बजाय निजी टिप्पणियों का सहारा लेना शुरू कर दिया।

तर्क, योजना या प्रदर्शन से जवाब देने के बजाय उनकी प्रतिक्रियाएं इस बात का संकेत थीं कि दबाव में उनका खेल बिखर जाता है। यह नज़ारा घरवालों और दर्शकों—दोनों के लिए साफ था।
लेकिन निक्की तंबोली चुप बैठने वालों में से नहीं हैं। उन्होंने आर्य को उसी पल करारा जवाब दिया और उनके व्यवहार को “प्लास्टिक की दुकान” कहकर उनकी नकली बहादुरी और खोखले गेम को उजागर कर दिया। यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं था, बल्कि गेम की सच्चाई पर सीधा वार था।
निक्की की ताकत
सबसे अहम बात यह है कि निक्की इस शो में वह अकेली महिला खिलाड़ी हैं जो बिना ग्रुप पॉलिटिक्स के, खुले और ईमानदार तरीके से खेल रही हैं। वहीं आर्य के निजी हमले उनकी असुरक्षा को उजागर करते हैं।
सोशल मीडिया पर भी फैंस ने निक्की को जमकर सपोर्ट किया है।
- एक यूज़र ने लिखा: “निक्की ने आर्य की पोल खोल दी, प्लास्टिक वाली बात पर फुल ऑन लाफ आया 😂”
- दूसरे ने कहा: “आर्य दबाव में बिखर गया, निक्की ने शांत रहकर खेला और जीत लिया। रियल क्वीन!”
- कई ने उन्हें “शो की सबसे स्ट्रॉन्ग प्लेयर” बताया।
साफ है इस शोर भरे घर में अगर कोई तर्क, ताकत और सच्चाई की आवाज़ है, तो वह निक्की तंबोली हैं। और यही उन्हें बाकियों से अलग बनाता है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।





