Shilpa Shetty

शिल्पा शेट्टी ने पेरेंट्स के लिए शेयर किया वीडियो, इंटरनेट एडिक्शन पर की खास अपील

मुंबई, 10 फरवरी 2026: आज के डिजिटल दौर में बच्चे और माता-पिता दोनों के लिए इंटरनेट और सोशल मीडिया एक बड़ी चुनौती बन चुका है। बच्चे फोन के बिना खाना भी नहीं खाते और कई मामलों में गेमिंग एडिक्शन की वजह से जानें भी जा रही हैं।

इसी मुद्दे पर ध्यान खींचते हुए अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने ‘सेफर इंटरनेट डे’ पर एक खास वीडियो शेयर किया है। वीडियो में उन्होंने माता-पिता को इंटरनेट की लत से बच्चों को बचाने के कुछ आसान और कारगर टिप्स दिए हैं।

शिल्पा ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा, “आज के दिन मैं इस मुद्दे पर अपने दिल से बात करना चाहती हूं, न सिर्फ एक सेलिब्रिटी होने की वजह से बल्कि एक मां होने के नाते। इंटरनेट इस वक्त की सबसे शक्तिशाली चीज है, लेकिन इसके साथ बहुत सारे नुकसान भी हैं। युवा और छोटे बच्चे ऐसी चीजें देख रहे हैं जो उनके लिए जानना भी जरूरी नहीं।”

Shilpashetty

माता-पिता के लिए शिल्पा के मुख्य टिप्स

  1. बच्चों पर नजर रखें – वे इंटरनेट पर क्या देख रहे हैं, इस पर ध्यान दें।
  2. खुलकर बात करें – बच्चे से पूछें कि उसके मन में क्या चल रहा है। वे उत्सुकता में इंटरनेट का सहारा लेते हैं।
  3. रिश्ता मजबूत बनाएं – खासकर टीनएजर्स के साथ भरोसा कायम करें।
  4. सही-गलत का फर्क समझाएं – इंटरनेट पर दिखने वाली हर चीज असली नहीं होती।
  5. संतुलन बनाएं – टेक्नोलॉजी और बच्चों के बीच बैलेंस जरूरी है।
यह भी पढ़ें:  सारेगामा ने रिलीज किया मधुर शर्मा का म्यूजिक वीडियो 'कहो ना प्यार है' 

शिल्पा ने सभी माता-पिता से अपील की कि आज से ही इस दिशा में कदम उठाएं और बच्चों को इंटरनेट की लत से बचाएं।

बता दें कि शिल्पा शेट्टी खुद दो बच्चों की मां हैं। उनका बेटे का नाम वियान राज कुंद्रा और बेटी का नाम समीषा शेट्टी कुंद्रा है। उन्होंने सेरोगेसी के जरिए बेटी को जन्म दिया था।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − seventeen =