Shilpa shetthy

शिल्पा शेट्टी ने फिट रहने के राज का खुलासा किया

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी ने फिट रहने के राज का खुलासा किया है। शिल्पा शेट्टी फिटनेस फ्रीक हैं और वह अपनी हेल्थ का खास ध्यान रखती हैं। शिल्पा को जब वक्त मिलता है वह योग और एक्सरसाइज करने लगती है। शिल्पा ने लेटेस्ट वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया है। इसमें शिल्पा कमरे में ही वर्कआउट करते दिख रही है।

शिल्पा शेट्टी ने अपने इस वीडियो के साथ कैप्शन में लिखा, “कमिटमेंट से भरे दिन में हमें फिटनेस के लिए कुछ समय निकालने से कभी नहीं रोकना चाहिए। 14 घंटे की शिफ्ट के बीच में, मैं शॉट्स के बीच में अपने समय का अधिकतम लाभ उठाने की पूरी कोशिश करती हूं। इसलिए मैंने कुछ स्क्वाट्स, नटराजसन किए।” शिल्पा ने फैंस को सलाह दी कि स्वस्थ रहो, मस्त रहो।

यह भी पढ़ें:  डॉ. आर.बी. दास की रचना : खुद को खो दिया हमने

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *