तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। झाड़ग्राम स्थित शिलदा चंद्रशेखर महाविद्यालय को राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) कार्यक्रम के क्रियान्वयन में उत्कृष्टता के लिए विद्यासागर विश्वविद्यालय के तहत सर्वश्रेष्ठ कॉलेज के रूप में चुना गया है। शिलदा कॉलेज के कार्यक्रम अधिकारी प्रोफेसर डॉ. सुशांत डे को सर्वश्रेष्ठ कार्यक्रम अधिकारी के रूप में चुना गया है।
विद्यासागर विश्वविद्यालय के बीरेंद्रनाथ शासमल सभागार में आयोजित एनएसएस दिवस समारोह में ये पुरस्कार प्रदान किए गए। इस अवसर पर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर डॉ. दीपक कुमार कर उपस्थित थे। साथ ही विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार प्रोफेसर जयन्त किशोर नंदी और एनएसएस के कार्यक्रम समन्वयक प्रोफेसर देवदुलाल बनर्जी भी उपस्थित थे।
इस क्रम में मयना कॉलेज के छात्र सुप्रिय रॉय को सर्वश्रेष्ठ स्वयंसेवक के रूप में पुरस्कृत किया गया। वहीं रमेश बंगाल और मेहबूब अली को स्वयंसेवक के रूप में सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया। पिछले वर्ष शिलदा कॉलेज के एक छात्र ने यह पुरस्कार प्राप्त किया था।
सर्वश्रेष्ठ कॉलेज और कार्यक्रम अधिकारी के रूप में पुरस्कृत होने पर शिलदा कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर डॉ. सुशांत कुमार दलोई ने खुशी व्यक्त की। उन्होंने कॉलेज के एनएसएस विभाग और डॉ. सुशांत दे को बधाई दी।
विद्यासागर विश्वविद्यालय के तहत कुल 154 एनएसएस यूनिट्स हैं, जिनमें से 152 यूनिट्स को वित्तीय सहायता प्राप्त है। इन यूनिट्स में 15 हजार से अधिक छात्र-छात्राएं स्वयंसेवक के रूप में शामिल हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

