IMG 20260217 WA0023

शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन में पांच दिवसीय विशिष्ट साधना शिविर का आयोजन

उज्जैन। अखिल विश्व गायत्री परिवार केंद्र शांतिकुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन में विशिष्ट साधना सत्र शिविर का शुभारंभ 14 फरवरी को गायत्री शक्ति पीठ उज्जैन में हो गया है। जो प्रतिमाह गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन पर दिनांक 14 से 20 तक होगा।

इस साधना सत्र में वहीं परिजन भाग ले सकेंगे जो शांतिकुंज हरिद्वार में पंजीयन कर आएंगे शिविर में भाग लेने की अनुमति वहीं से प्राप्त होगी इसके लिए awgp.org sivir पर पंजीकरण करके अधिक लोगों को इसमें भाग लेने के लिए प्रेरित करें।

यह जानकारी गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के मीडिया प्रभारी डॉ. प्रभु चौधरी ने देते हुए बताया कि उज्जैन के इस शिविर में मध्य प्रदेश से 24 साधक, बिहार से दो, उत्तर प्रदेश से एक, उड़ीसा से एक, राजस्थान से एक अर्थात कुल 29 साधक भाग ले रहे हैं।

इसमें पुरुष और महिलाएं प्रतिभागी है। जो कड़े अनुशासन के बीच सभी साधक साधना कर रहे हैं 14 तारीख की शाम से 19 तारीख की शाम तक सभी साधक मौन रहेंगे 5 दिन सभी साधक सात्विक आहार अन्न ग्रहण करेंगे एवं डिजिटल उपवास भी रखेंगे अर्थात कोई भी मोबाइल का प्रयोग नहीं करेंगे।

साधकों की दिनचर्या : प्रातः काल 4:00 बजे जागरण जो की रात्रि 8:45 बजे समाप्त होती है। मिनट टू मिनट प्रोग्राम में साधक प्रात:काल में प्रार्थना, आत्मबोध आरती के साथ अपनी दिनचर्या आरंभ करते हैं जो रात्रि कालीन प्रार्थना और तत्वबोध की साधना के साथ 8:30 समाप्त होती है।

इस बीच साधकगण प्रतिदिन यज्ञ औषधीय का प्रज्ञा पेय जप नियमित ध्यान, ज्योति अवधारणा ध्यान का अभ्यास करते हैं। नियमित डायरी लेखन और स्वाध्याय के अलावा प्रतिदिन सभी साधक गुरु सत्ता के विशेष संदेश, अमृतवाणी और वीडियो संदेश के द्वारा आचार्य जी के विचारों को आत्मसात करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन शांतिकुंज हरिद्वार के द्वारा भेजी गई टोली के नायक कुलदीप सिंह राणावत चित्तौड़गढ़ द्वारा किया जा रहा है। साधकों के लिए अल्प आहार एवं भोजन का प्रबंध शांतिकुंज से आए परिजन ही कर रहे हैं।

भोजन में पवित्रता का व सात्काविकता का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। गायत्री शक्तिपीठ उज्जैन के व्यवस्थापक जे.पी. यादव अपने मार्गदर्शन में सुचारू संचालन तथा उपजोन प्रभारी प्रभाकर सोनोने की दिशा निर्देश में आयोजित तथा परिजनों के माध्यम से उनके सहयोग से सभी आवश्यक संसाधन जुटाए गए हैं।

जिसमें संपूर्ण परिसर में माइक स्पीकर के द्वारा सभी कमरों सहित साधना कक्ष में ध्वनि प्रसारण की विशेष व्यवस्था की गई है। वीडियो संदेश के लिए टीवी का प्रबंध किया गया है। चिकित्सा स्नान पेयजल आदि की भी पूर्ण व्यवस्था गायत्री शक्तिपीठ के माध्यम से की जा रही है।

विशिष्ट समारोह 19 फरवरी की शाम को इस साधना शिविर का समापन होगा 20 तारीख को साधक गण उज्जैन के पवित्र धार्मिक स्थलों का भ्रमण करेंगे और अपने-अपने स्थान के लिए विदा हो जाएंगे।

गायत्री शक्ति पीठ उज्जैन पर शिवरात्रि पर्व भी उल्लास के साथ मनाया गया पारद शिवलिंगों का निर्माण के साथ भगवान शिव प्रज्ञाऐश्वर महादेव जी का अभिषेक पूजन किया गया इसमें कई साधकों ने श्रद्धा पूर्ण भाग लिया एवं फलाहार ग्रहण किया।

सभी परिजनों से अनुरोध है कि वे गायत्री शक्ति पीठ उज्जैन पर पधारे और साधकों की साधना में किसी भी प्रकार का विघ्न उपस्थित ना हो ऐसे शिविर का अवलोकन करते हुए जानकारी प्राप्त करें ताकि आप सब लोग अधिक से अधिक इन शिविरों में भाग लेने के लिए साधकों का पंजीयन करवा सके।

इन शिविरों के माध्यम से मानव में देवत्व का उदय धरती पर स्वर्ग का अवतरण की भावना से आत्म शोधन एवं मानव मात्र के कल्याण के लिए वसुधैव कुटुंबकम की भावना से गायत्री परिवार अपना विशिष्ट साधना शिविर आयोजित कर रहे हैं।

आगामी शिविर अयोध्या धाम में 19 मार्च से 27 मार्च तक एवं ओंकारेश्वर में दिनांक 25 से 30 मार्च तक विशिष्ट साधना शिविर आयोजित किया जा रहे है।IMG 20260217 WA0024

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × 4 =