तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी ब्लॉक के मौपाल देशप्राण विद्यापीठ में वन महोत्सव के अवसर पर ‘प्रजापति उद्यान’ में पौधारोपण किया गया।
इस उद्यान में विभिन्न प्रकार के औषधीय पौधों और प्रजापतियों अर्थात तितलियों को आकर्षित करने वाले पौधों को लगाया गया है।
इस अवसर पर लगभग 50 प्रकार के पौधे लगाए गए। जिनमें रंजन, लेन्टाना, जवा, अपराजिता, देवदार, माधवी लता, मालती लता, आकंद, लाल बासक, दारुचिनी, गोल मिर्च, कालमेघ आदि शामिल हैं।
इस कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षक और लगभग 100 छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। छात्रों को विभिन्न पौधों के बारे में जानकारी दी गई और उनके महत्व के बारे में बताया गया।
प्रधानाध्यापक प्रसून कुमार पड़िया ने बताया कि छात्रों को प्रकृति के प्रति जागरूक करना और उन्हें पर्यावरण संरक्षण के प्रति प्रेरित करना विद्यालय का मुख्य उद्देश्य है।
वन महोत्सव और प्रजापति उद्यान के माध्यम से छात्रों को प्रकृति और पर्यावरण के प्रति जागरूक किया जा रहा है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

