तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी स्थित मौपाल देशप्राण विद्यापीठ में आयोजित रक्तदान शिविर में बाल विवाह के बारे में लोगों को जागरूक और विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों में अतिरिक्त जिलाधिकारी केम्पा हुन्नैयाह, विद्यापीठ के पूर्व शिक्षक परिमल महतो, शिक्षारत्न गौतम बोस, शिक्षिका सुतापा बसु तथा शिक्षक सुदीप कुमार खाड़ा आदि शामिल रहे।
विद्यालय द्वारा 13वें वर्ष रक्तदान उत्सव का आयोजन किया गया था। अतिरिक्त जिला अधिकारी केम्पा हुन्नैयाह ने 60वें रक्तदाता के रूप में रक्तदान किया। इस अवसर पर रक्तदान पर एक फोल्डर भी प्रकाशित किया गया।

अंत में, विद्यार्थियों द्वारा आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ, जिसमें 100 से अधिक विद्यार्थियों ने नृत्य, गायन, पाठ और भाषण प्रस्तुत किए।
प्रधान शिक्षक प्रसून कुमार पड़िया ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करना है। इस अवसर पर निबंध और चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



