तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी ब्लॉक के एक दूरस्थ गांव कोराडाना में आंतरिक चैरिटेबल सोसाइटी ने एक नि:शुल्क पाठशाला “पढ़ार घर” शुरू की है। इस पाठशाला में लगभग 130 बच्चे प्रतिदिन शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं। उन्हें नि:शुल्क किताबें, कॉपियां और पेंसिलें प्रदान की जा रही है।
पाठशाला के साथ-साथ सोसाइटी ने “आय नाच सिखि” नामक नि:शुल्क नृत्य कक्षा भी शुरू की है। नृत्यशिल्पी पतत्री दास नृत्य सिखाने के लिए आगे आई हैं। इस कक्षा में कोराडाना और आसपास के गांवों के वंचित बच्चे नि:शुल्क नृत्य सीख रहे हैं।
आंतरिक चैरिटेबल सोसाइटी की अध्यक्षा मैत्रेयी राय ने कहा कि उनका उद्देश्य किसी भी समस्या का स्थायी समाधान करना है। वे चाहते हैं कि बच्चे भविष्य में किसी भी सपने के साथ अपने पैरों पर खड़े हों। सोसाइटी के सचिव कृष्णेंदु घोष ने कहा कि लोगों के लिए काम करने के लिए सबसे पहले अंदर से सच्ची और निस्वार्थ मानसिकता बनानी होती है।

आंतरिक चैरिटेबल सोसाइटी ने अपनी सीमित क्षमता के बावजूद अधिक से अधिक लोगों के लिए काम करने का प्रयास किया है। वे उन सभी लोगों का आभारी हैं जो उनके साथ काम करने के लिए प्रेरित करते हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।



