खड़गपुर : पश्चिम मेदिनीपुर जिले के शालबनी ब्लॉक के भादुतला विवेकानंद हाई स्कूल में वन सप्ताह के अवसर पर पौधों का वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर लगभग 1000 पौधे वितरित किए गए। जिनमें बकुल, अमरूद, आंवला, आम, जामुन, कटहल, हरड़ आदि शामिल थे।
इस अवसर पर वन विभाग के भादुतला रेंज के अधिकारी और उनके सहयोगी उपस्थित थे। विद्यालय के प्रधानाध्यापक अमितेश चौधरी और अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और कर्मचारी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का उद्देश्य बताते हुए वक्ताओं ने अपने संबोधन में कहा कि इसका मकसद वन सप्ताह के अवसर पर पौधों का वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।
इस कार्यक्रम के माध्यम से छात्रों और स्थानीय लोगों को पौधारोपण के महत्व के बारे में जानकारी दी गई।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

