तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिला अंतर्गत शालबनी ब्लॉक के काशीजोड़ा क्षेत्र में अन्नपूर्णा भंडार योजना के आवेदन भरने में ग्रामीण महिलाओं को हो रही परेशानी को देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता मदद के लिए आगे आए हैं।
अशिक्षा और जानकारी के अभाव में कई महिलाएं आवेदन नहीं कर पा रही थीं। इसे देखते हुए भाजपा कार्यकर्ता बापी घोष, सुकुमार सोरेन समेत अन्य सदस्य गांव-गांव शिविर लगाकर निःशुल्क फॉर्म भरने में सहयोग कर रहे हैं।
भाजपा मेदिनीपुर चार मंडल कमेटी के सचिव बापन घोष और काशीजोड़ा अंचल अध्यक्ष कृष्णपद सोरेन ने बताया कि कसमशोल, बरागादा, सीतानाथपुर, पालईबनी सहित कई गांवों की महिलाएं इस पहल से लाभान्वित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि लोगों की सेवा के उद्देश्य से यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
इस पहल से अन्नपूर्णा भंडार योजना की पात्र महिलाओं को आवेदन प्रक्रिया में सहूलियत मिल रही है और वे योजना का लाभ लेने के लिए जुड़ पा रही हैं।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

