तारकेश कुमार ओझा, खड़गपुर। पश्चिम मेदिनीपुर जिले में निखिल बंग शिक्षक समिति (एबीटीए) की शालबनी क्षेत्रीय शाखा का 11वां त्रिवार्षिक सम्मेलन नान्दड़िया शास्त्री स्मृति विद्यापीठ में आयोजित किया गया। इस सम्मेलन में 79 कार्यरत और सेवानिवृत्त शिक्षक-शिक्षिकाओं और शिक्षक कर्मियों के प्रतिनिधि उपस्थित थे।
सम्मेलन की शुरुआत झंडा फहराने और शहीद वेदिका पर माल्यार्पण के साथ हुई। सह-सभापति मृत्युंजय भट्टाचार्य ने झंडा फहराया। मृत्युंजय भट्टाचार्य और झंटू राय की अध्यक्षता में सभापति मंडली ने सभा का संचालन किया। शिक्षिका नवनीता दास ने उद्घाटन गीत प्रस्तुत किया।
मेदिनीपुर सदर महकमा सभापति सुरेश पढ़िया ने सम्मेलन का औपचारिक उद्घाटन किया।
विदाई सचिव अभिषेक दे और कोषाध्यक्ष नीलमणि मंडल ने क्रमशः मसौदा प्रतिवेदन और आय-व्यय का ब्योरा प्रस्तुत किया। 10 इकाइयों के प्रतिनिधियों की चर्चा के बाद चार महत्वपूर्ण प्रस्ताव प्रस्तुत और पारित किए गए।
सम्मेलन के अंत में आगामी तीन वर्षों के लिए नए ज़ोनल कमिटी का गठन किया गया और आगामी महकमा सम्मेलन के लिए प्रतिनिधियों के नामों की घोषणा की गई।
संगठन के जिला नेतृत्व में दिलीप सॉउ, सोनाली सिंह, प्रणब हड़, अरूप माइती, सुदीप कुमार खाड़ा, बादल दुआरी, गौरी शंकर साहू और सविता मन्ना सहित बड़ी संख्या में शिक्षक सम्मेलन में उपस्थित थे।
सहयोगी संगठन एसएफआई और डीवाईएफआई के प्रतिनिधि भी उपस्थित रहे। इस सम्मेलन में शिक्षकों और शिक्षा कर्मियों ने अपनी एकजुटता और संगठन को मजबूत करने के लिए महत्वपूर्ण निर्णय लिए।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

