कोलकाता। वरिष्ठ साहित्यकार, चिंतक एवं कवि सुरेश चौधरी ‘इंदु’ को साहित्य, सामाजिक, शैक्षिक एवं सांस्कृतिक क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए ‘अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय शलाका सम्मान 2026’ से सम्मानित किया जाएगा।
यह सम्मान 14-15 नवंबर 2026 को बेंगलुरु में आयोजित अभ्युदय अंतरराष्ट्रीय साहित्यिक एवं सांस्कृतिक महोत्सव में प्रदान किया जाएगा। यह सूचना अभ्युदय की संस्थापक अध्यक्ष डॉ. इंदु झुनझुनवाला ने दी।
अभ्युदय के 11 पुरस्कारों में श्रेष्ठ शलाका पुरस्कार बहुआयामी प्रतिभावान वरिष्ठ नागरिक को 6 वर्षों से दिया जा रहा है। इस पुरस्कार में श्रीफल, स्मृति चिन्ह और 31000 रु सम्मान राशि दी जाती है। जिसमें सबसे प्रथम शलाका पुरस्कार वरिष्ठ महाला साहित्यकार चित्रा मुद्गल जी को दिया गया था।
पिछले वर्ष लखनऊ के वरिष्ठ कलाकार पद्मश्री अनिल रस्तोगी जी को और इस वर्ष कोलकता के सुरेश चौधरी जी को उनके अप्रतिम सामाजिक साहित्यिक योगदान के लिए दिया जा रहा है।
सुरेश चौधरी जी बहुआयामी रचनाकार हैं। उन्होंने साहित्य की विभिन्न विधाओं एवं विविध विषयों पर 45 से अधिक पुस्तकों का लेखन किया है। कविता, दर्शन, संस्कृति, अध्यात्म और भारतीय ज्ञान-परंपरा उनके लेखन के प्रमुख क्षेत्र रहे हैं।
आपकी संस्था “रचनाकार भारत फाउंडेशन” राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर साहित्य एवं संस्कृति के क्षेत्र में अपना सक्रिय योगदान दे रही है। उनके साहित्यिक योगदान को विभिन्न संस्थाओं द्वारा सम्मानित किया जा चुका है तथा उन्हें विश्व कीर्तिमान से भी सम्मानित किया गया है।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

