Seven people died in a gas cylinder explosion in South 24 Parganas, Bengal

बंगाल : दक्षिण 24 परगना में गैस सिलेंडर फटने से सात लोगों की मौत

कोलकाता, (Kolkata) : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में गैस सिलेंडर विस्फोट हुआ है। इस घटना में सात लोगों की मौत हो गई है। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में चार बच्चे भी शामिल हैं।

पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के पाथर प्रतिमा में सोमवार रात भीषण हादसा हो गया। यहां एक घर में गैस सिलेंडर में विस्फोट हुआ। इस विस्फोट के कारण सात लोगों की मौत हो गई।

सुंदरबन पुलिस जिले के एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि मरने वालों में 4 बच्चों और 2 महिलाएं भी शामिल हैं। एसपी कोटेश्वर राव ने कहा कि मृतक संभवतः एक ही परिवार के थे।

एसपी कोटेश्वर राव ने यह भी बताया कि पाथर प्रतिमा ब्लॉक के धोलाघाट गांव में रात करीब नौ बजे हुए विस्फोट में एक महिला घायल हो गई। सभी शव बरामद कर लिए गए हैं। घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

  • सिलेंडर में विस्फोट हुआ

एसपी कोटेश्वर राव ने बताया कि घर में दो गैस सिलेंडर थे। संदेह है कि अंदर रखे पटाखों में आग लगने के बाद आग फैल गई और सिलेंडर में विस्फोट हुआ। फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और बचाव अभियान पूरा हो गया है।

इलाके की घेराबंदी कर दी गई है। हादसे को लेकर जांच जारी है। वहीं एक अन्य अधिकारी ने बताया कि हम यह भी पता लगा रहे हैं कि घर के अंदर पटाखे बनाए गए थे या नहीं।

ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च करफॉलो करें।     

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 + 2 =