रिसड़ा। सेवाश्रम ट्रस्ट द्वारा रविवार को रिसड़ा, रविन्द्र सारणी स्थित कार्यालय डॉ. पायल नायक की देखरेख में दिवस व्यापी निःशुल्क स्वास्थ परीक्षण सेवा शिविर आयोजित किया गया जिसमें भारी संख्या में लोग लाभान्वित हुए।
संस्था की तरफ से मोहन चतुर्वेदी “बैरागी” ने बताया सेवाश्रम ट्रस्ट विभिन्न सेवा कार्यों में लिप्त संस्था है जिसमे जरूरत मन्द लोगों को दोनों वक़्त निःशुल्क भोजन प्रदान करना, जरूरत मन्द लड़कियों के विवाह में सहयोग, जरूरतमन्द बच्चों की पढ़ाई में सहयोग एवं कई अन्य सेवा मूलक कार्य शामिल है इसके साथ ही रविवार से स्वास्थ सेवा शिविर भी प्रारम्भ कर दिया गया।
उक्त अवसर पर संस्था के अध्यक्ष निश्चल प्रकाश, उपाध्यक्ष प्रकाश धधानिया, सचिव राजेश अग्रवाल, सह सचिव अनुरोध गोयल , कोषाध्यक्ष सुनील अग्रवाल, वैभव चतुर्वेदी, दिनेश स्वाइका, दिलीप व्यास, आयशा दे, भूमिका चतुर्वेदी, आरती प्रजापति सहित कई अन्य गणमान्य समाज सेवी उक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
सेवाश्रम ट्रस्ट के सहसचिव अनुरोध गोयल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।

