कोलकाता। श्रावणी मेले के दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों की ओर से श्रद्धालुओं की सेवा के लिए सेवा शिविर लगाए जा रहे हैं। तारकेश्वर मंदिर बड़ी संख्या में कांवरियों की टोली पहुंचती है। हर दिन वहां काफी भीड़ होती है।
ऐसे में इन शिविरों के माध्यम से श्रद्धालुओं को नि:शुल्क ठंडा पानी, जूस, बैठने की जगह,पूड़ी, सब्जी, बिस्कुट, नमकीन व चाय दिया जाता है। इसी क्रम में हर साल की तरह इस साल भी एमपी डांस एकेडमी की ओर से तारकेश्वर में कांवरियों की सेवा के लिए कैंप लगाया गया।
तारकेश्वर सेवा कैंप बोल बम तारक बम में सैकड़ों लोगों की सेवा की गई। एमपी डांस एकेडमी की ओर से प्रमुख आयोजक मास्टर पिंटू ने कहा कि हर साल ही हम सेवा शिविर लगाते हैं।

तारकेश्वर के साथ ही कई अन्य जगहों पर भी कांवरियों की सेवा की जाती है। इस साल भी हावड़ा के शिवपुर से कई स्वयंसेवकों के साथ मिलकर हमने तारकेश्वर में कैंप लगाया था।
यहां सैकड़ों लोगों को नि:शुल्क चाय, पानी, सब्जी, पूड़ी, जलेबी व अन्य सामग्री वितरित की गई। यह कार्य हावड़ा के बेताईतल्ला व अन्य जगहों पर भी चलता है।
इस दौरान नेहा खान (शिक्षिका), तन्नू पाण्डेय, डॉ.एम. वारसी, राजा सर, आकाश मल्लिक, संजय साव, चन्दन सर, बंटी सिंह, पुतुल, राहुल तिवारी, कौशिक सर, बॉबी सर, शक्ति, रोहित सिंह व अन्य का भी सहयोग रहा।
ताज़ा समाचार और रोचक जानकारियों के लिए आप हमारे कोलकाता हिन्दी न्यूज चैनल पेज को सब्स्क्राइब कर सकते हैं। एक्स (ट्विटर) पर @hindi_kolkata नाम से सर्च कर, फॉलो करें।




